भारत विकास परिषद् "अहिल्या नगरी शाखा" द्वारा भव्य 'द्वितीय संपर्क सभा व पूल पार्टी' का सफल आयोजन

 रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



इंदौर। राज कुमार जैन । भारत विकास परिषद्, अहिल्या नगरी शाखा द्वारा परिषद परिवार के बीच आपसी भाईचारे व स्नेह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक भव्य 'द्वितीय संपर्क सभा व पूल पार्टी' का आयोजन किया गया। जंमबुडी हपसी स्थित सुरम्य 'पार्श्वराज फार्म हाउस' में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद के दंपति सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर शाम को बेहद यादगार बना दिया।

यह पूरा आयोजन शाखा अध्यक्ष श्री संजय मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती रश्मि अजय शर्मा एवं सचिव श्री गौरव पंखुडी दरक के कुशल नेतृत्व तथा कार्यक्रम प्रभारियों व संयोजकों की ऊर्जावान टीम के मार्गदर्शन में गरिमापूर्वक संपन्न हुआ।



• उत्साहजनक शुरुआत और स्वागत पेय: दोपहर 3:30 बजे से ही सदस्यों का आगमन शुरू हो गया था। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कार्यक्रम प्रभारी श्री मनीष सोनल बिसानी एवं श्री राकेश प्रीति धनोते की देखरेख में सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत कूल्ड ड्रिंक्स की बजाय मालवा के पारंपरिक ठंडे और स्वादिष्ट कच्ची केरी के झोलिये के साथ किया गया।

• कूल-कूल पूल टाइम और हाई-टी: दोपहर 4:00 बजे से सभी सदस्यों ने पूल में उतरकर गर्मी को मात दी। पानी की लहरों के बीच मस्ती के साथ-साथ शाम 6:30 बजे तक गरमा-गरम और स्वादिष्ट 'हाई-टी' का दौर भी चलता रहा, जिसने सभी में नई ऊर्जा भर दी।

• पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश (इको-फ्रेंडली आयोजन): कार्यक्रम की सबसे विशेष और अनुकरणीय बात इसकी पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्था रही। शाखा के पर्यावरण प्रभारी श्री राजकुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम को पूरी तरह से प्लास्टिक और अन्य डिस्पोजेबल सामग्री से मुक्त रखा गया। प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए पूरी व्यवस्था में कुल्हड़, स्टील के ग्लास, तांबे के लोटे और स्टील के चम्मच आदि पारंपरिक बर्तनों का ही उपयोग किया गया। परिषद की इस अनूठी और हरित पहल की सभी सदस्यों ने सराहना की।

• रोमांचक खेल और आकर्षक उपहार: शाम 6:30 बजे से मनोरंजन का असली सफर शुरू हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री योगेश सुनीता गुप्ता, श्री राजेश रचना भंडारी एवं श्री भूपेन्द्र सपना नीमा ने मिलकर कपल्स और बच्चों के लिए कई तरह के 'सरप्राइज और फन गेम्स' आयोजित किए, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। विजेता प्रतियोगियों को शाखा की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

• स्नेह भोज: रात 8:30 बजे से सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर शुद्ध, सात्विक और स्वादिष्ट भोजन  का आनंद लिया।

कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाखा अध्यक्ष श्री संजय मेहता एवं सचिव श्री गौरव दरक ने संयुक्त रूप से कहा:

"इस संपर्क सभा का मुख्य उद्देश्य परिषद के सभी परिवारों को एक मंच पर लाना, आपस में जुड़ना और संपर्क के नए आयाम बनाना था। मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपनाकर हमारी शाखा ने समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश किया है। इस सफल आयोजन के लिए प्रभारी व संयोजक टीम विशेष बधाई की पात्र है।"

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों एवं संयोजकों ने मिलकर सम्मानीय दंपति सदस्यों का उनके अमूल्य समय और गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। रात 10:00 बजे राष्ट्रवंदना के साथ इस यादगार और चेतना से भरी संपर्क सभा का समापन हुआ।

वंदे मातरम्! आइए... मिलते हैं, जुड़ते हैं... और बनाते हैं संपर्क के नए आयाम!

Post a Comment

0 Comments