रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
• *ब्लैक स्पॉट दुलवा फाटा पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरे।*
• *सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को किया जा रहा जागरूक।*
• *सोशल मीडिया एवं वाहन चालकों के समूहों के माध्यम से लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं जागरूकता संदेश।*
*देवास-* पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था।
निर्देशों के पालन में विगत तीन वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण कर थाना नेमावर क्षेत्र के ऐसे स्थानों का चयन किया गया, जहां दुर्घटनाएं अपेक्षाकृत अधिक हुई हैं। इनमें चिन्हित *ब्लैक स्पॉट दुलवा फाटा* पर दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना नेमावर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरों की सहायता से यातायात गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी, जिससे नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण के साथ-साथ दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं विभिन्न वाहन चालक समूहों के माध्यम से नियमित रूप से यातायात जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
*देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*
“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।
• *थाना खातेगांव पुलिस ने मात्र 24 घण्टे के भीतर अपहृत नाबलिग बालक को देवास से सकुशल ढूंढकर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान*।
*“ऑपरेशन मुस्कान”* के तहत देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । जिस पर से देवास पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन मुस्कान”* के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना खातेगांव के अपराध क्रमांक 437/2026 धारा 137(2) BNS का नाबालिग बालक विगत 24 घण्टे से लापता था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी खातेगांव श्री विजय सिंह लोधी के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी। पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालक को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है। उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालक को दिनांक 29.06.2026 को जिला देवास से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण मे नाबालिग बालक द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पुलिस कप्तान देवास श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस द्वारा कुल 170 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 166 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।*
थाना कमलापुर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए चेतावनी बोर्ड एवं सीसीटीवी कैमरे*
• *ग्राम मौका पिपलिया के ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना चेतावनी बोर्ड एवं 04 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।*
• *कमलापुर कस्बे में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत 03 नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए।*
• *सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।*
देवास। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *ऑपरेशन त्रिनेत्रम* के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी बागली श्री संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में थाना कमलापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मौका पिपलिया स्थित दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थल पर वाहन चालकों को सतर्क एवं जागरूक करने हेतु सड़क दुर्घटना चेतावनी बोर्ड स्थापित कराया गया। साथ ही उक्त स्थान पर यातायात की प्रभावी निगरानी एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 04 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए।
इसके अतिरिक्त ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत कमलापुर कस्बे में भी 03 नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
थाना कमलापुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। साथ ही अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर पुलिस के *ऑपरेशन त्रिनेत्रम* अभियान में सहभागी बनें।
देवास पुलिस द्वारा जनसहभागिता एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित, जागरूक एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।*
4. "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के प्रथम 05 दिवस में देवास पुलिस की बड़ी सफलता*
* *16 साइबर ठगी पीड़ितों के खातों में ₹3,98,719/- की राशि कराई गई वापस*
* *"सेफ क्लिक 2.0" अभियान के दौरान साइबर फ्रॉड पीड़ितों को त्वरित राहत।*
* *थाना स्तर पर पदस्थ साइबर मित्रों एवं जिला साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता।*
* *साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील।*
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान **"सेफ क्लिक 2.0"** के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक **श्री पुनीत गेहलोद** के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में देवास जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य सामुदायिक क्षेत्रों में नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाएं, साइबर ब्लैकमेलिंग, क्यूआर कोड फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे हैं।
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई जा रही है, जिसमें वे सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का संकल्प ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रतिदिन **"पुलिस चौपाल"** आयोजित कर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल **साइबर हेल्पलाइन 1930** अथवा **डायल-112** पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक **24.06.2026 से 29.06.2026** के मध्य अभियान के प्रथम 05 दिवस के दौरान जिला देवास के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल **16 साइबर फ्रॉड पीड़ितों** की **₹3,98,719/-** की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक उनके बैंक खातों में वापस कराई गई। जिनमें थाना कोतवाली के 04, औद्योगिक क्षेत्र के 04, सिविल लाइन के 02, नाहर दरवाजा, टोंकखुर्द, भौरांसा एवं उदयनगर के 01-01 तथा हाटपीपल्या के 03 आवेदकों की साइबर ठगी की राशि त्वरित कार्रवाई के माध्यम से वापस दिलाई गई।
प्रकरणों में शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित थाना स्तर पर पदस्थ **साइबर मित्रों** द्वारा आवेदकों से निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर जिला साइबर सेल को प्रेषित की गई। जिला साइबर सेल द्वारा उक्त जानकारी **एनसीआरपी पोर्टल** पर दर्ज कर संबंधित बैंक एवं एजेंसियों के साथ सतत समन्वय एवं मॉनिटरिंग की गई। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल **₹3,98,719/-** की राशि होल्ड कराकर संबंधित आवेदकों के खातों में वापस कराई गई।
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर सभी आवेदकों ने देवास पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाए तो बिना विलंब किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि देवास पुलिस के नेतृत्व में प्रत्येक साइबर फ्रॉड प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल ठगी गई राशि को तत्काल फ्रीज कराया जा रहा है, बल्कि आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के माध्यम से पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रभावी कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।*




.jpg)

0 Comments