देवास शहर की सभी प्रमुख खबरे एक साथ :

 रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


1.देवास जिले में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारम्भ , प्रथम दिवस 1 लाख 22 हजार 926 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा


जिला अस्पताल देवास में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला श्री भेरूलाल अटारिया एवं महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारम्भ।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया ने अपनी पौत्री काश्वी को स्वयं जिला चिकित्सालय के बूथ पर लाकर पिलाई दो बूंद जिंदगी की 

श्रीमती लीला अटरिया का संदेश- हमारा संकल्प एक भी बच्चा छूटने ना पाए 'दो बूंद जिंदगी की' है जरुरी 

"पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ


देवास। कलेक्टर श्री ऋतुराजसिंह के निर्देशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजनी जेम्स बेक के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ दिनांक 28 जून 2026 को पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए किया गया। जिला चिकित्सालय देवास  में श्रीमती लीला देवी अटारिया जिला पंचायत अध्यक्ष , श्री दुर्गेश अग्रवाल महापौर प्रतिनिधि एवं विकासखण्ड सोनकच्छ  डाॅ.राजेश सोनकर, विधायक ,

विकासखण्ड बागली में श्री मुरली भंवरा विधायक  बागली , विकासखण्ड बरोठा  सी.एच.सी.- श्री दिलीप पाटीदार जनप्रतिनिधि,

विकासखण्ड खातेगांव / सी.एच.सी - श्रीमती सारिका नरेन्द्र चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष विकासखण्ड - कन्नौद /सीएचसी - नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप धूत जनप्रतिनिधियों ने किया अभियान का शुभारंभ 

    

     जिला चिकित्सालय देवास में श्रीमती लीला श्री भेरूलाल अटारिया एवं महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया द्वारा अपनी पौत्री कुमारी काश्वी माता-पिता श्रीमती वर्षा श्री वीरेंद्र अटारिया उम्र 1 माह 4 दिन को स्वयं जिला चिकित्सालय के बूथ पर लाकर दो बूंद जिंदगी की अपने हांथों से पिलाई गई और पोलियो की बीमारी से सुरक्षित किया गया।

 श्रीमती लीला श्री भेरूलाल अटारिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित ना रह जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आमजन भी सक्रिय रूप से सहयोग करें। अभिभावक स्वयं ही स्वेच्छा से बूथ पर अपने बच्चों को लेकर आएं और शासन के इस महा अभियान में सहयोग करें।श्रीमती लीला अटरिया ने संदेश दिया कि हमारा संकल्प है कि एक भी बच्चा छूटने ना पाए क्योंकि दो बूंद जिंदगी की बहुत जरुरी है।


    महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि पोलियो की बीमारी से कोई भी बच्चा ग्रसित न हो इसके लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। भारत देश पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त है पर सावधानी के तौर पर चलाया जा रहा यह अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है और हम सबको इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय अभियान में शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बून्द दवा अवश्य पिलवाएं ।


      जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 86 हजार 252 बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए 1800 बूथ बनाए गए हैं और 3600 वैक्सीनेटर एवं 201 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम  दिन 1 लाख 22 हजार 926 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई दूसरे एवं तीसरे दिन दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।


      जिला चिकित्सालय देवास में इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ अमरीन शेख, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर, उप जिला मीडिया अधिकारी श्री कमलसिंह डावर, डीसीएम श्री ओमप्रकाश मालवीय, एपीएम श्रीमती स्वीटी यादव, बीईई सुखदेव रावत, कान्ता सोलंकी,श्री सुनील सोलंकी सहित चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी एवं नर्सिंग स्टाॅफ , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता  मौजूद रहा।


2. नगर सेठ मन्नूलाल गर्ग की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों हुए शामिल, श्रद्धा सुमन बरसा कर श्रद्धांजलि दी उठावना- 29 को  शाम 4.30 बजे कैला देवी मंदिर परिसर में



देवास। अध्यात्म प्रणेता के रूप राष्ट्रीय स्तर पर संत समाज में ख्याती अर्जित करने वाले , कालोनियों के माध्यम देवास नगर की बसाहट को व्यापक रूप देने वाले ,मां कैला देवी मंदिर शक्ति पीठ के स्थापक, धार्मिक एवं समाज सेवा के लोकप्रिय व्यक्तित्व ,समाजवादी राजनेता राममनोहर लोहिया के निकटतम रहे सेठ मन्नूलाल गर्ग ने 27 जून को प्रदोष काल में अपनी अंतिम सास ली । शून्य से शिखर तक के  सफर मे 83 वर्ष की उम्र तक अनेक संघर्षों को चुनौती देकर धर्म के प्रति  अपने कर्तव्य का पालन करते रहे। 28 जून को स्वनिवास देवीवास मिश्रीलाल नगर से निकली उनकी शव यात्रा में हजारों लोग एवं परिजन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। हर चौराहे पर अनेक संगठनों ने पुष्पों की वर्षा कर श्रद्धा सुमन चढ़ाए। नयापुरा स्थित पुस्तैनी मकान पर विश्रांति के पश्चात मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार वैदिक पूजन एवं गीता पाठ के साथ किया । उनके पुत्र दीपक गर्ग एवं पोते जयेश एवं हितेश गर्ग ने मुखाग्नि देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कैला देवी मंदिर उत्सव समिति के संयोजक, भाजपा के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि एवं मंदिर समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता राजेश यादव,अग्रवाल समाज अध्यक्ष सोहन अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय वेश्य समाज अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर,अभिभाषक संघ के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक संस्था के गंगासिंह सोलंकी,  समाज सेवी राधेश्याम सोनी ,प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, पत्रकार अनिलराजसिंह सिकरवार, पावेल राजानी, संघ प्रचार वाहक अजय गुप्ता,प्रापर्टी ब्रोकर संघ की ओर से डी के जोशी, चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया ,शिक्षाविद महेश सोनी, भजन गायक बाबूलाल राजोरिया, संजय कुमार जैन लक्खा, देवेंद्र पंडित, राजेश पटेल, लायन्स क्लब अध्यक्ष अनिल नागर, रमेश महाजन ,भूपेंद्रसिंह बेस, सुरेश अग्रवाल नंदुरवार सहित अनेक समाज जन ने शोक सभा में श्रद्धांजलि दी । कैला देवी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने संचालन करते हुए बताया कि 29 जून, सोमवार को दोपहर पश्चात 4.30 बजे  कैला देवी मंदिर परिसर में उठावना का आयोजन रखा गया है।


Post a Comment

0 Comments