महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत, संभाला पदभार

 रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

संगठन को मजबूत बनाने और महिला नेतृत्व को नई ऊर्जा देने पर हुई चर्चा, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, देवास में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी के पदभार ग्रहण समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक पवार ने नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने वाली पार्टी है। संगठन ने मनोरमा सोलंकी को जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक निभाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मोर्चा उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।


देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि महिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। मनोरमा सोलंकी के नेतृत्व में महिला मोर्चा जनसेवा, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी और अधिक मजबूत होगी।


इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, महिला नेतृत्व को नई दिशा देने तथा जनसेवा के संकल्प को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सभी नेताओं ने मनोरमा सोलंकी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी।


कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, विजय सिंह पंवार, सभापति रवि जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष राखी झालानी,  विजय सिंह पंवार, ओम जोशी , मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा जी, पुष्पलता सोनगरा , निर्मला कारपेंटर , रेखा शर्मा , पूर्व जिला मंत्री विनीता व्यास  सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की मातृशक्तियां एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संचालन श्रीमती रुचि बरडे किया आभार । आभार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी ने माना।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments