रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न Dr. B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर उज्जैन रोड चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के जीवन एवं उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी, बल्कि जनसशक्तिकरण और न्याय के ऐसे आदर्श स्थापित किए जो आज भी देश की प्रगति का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके सिद्धांत हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हर नागरिक को समान अवसर, न्याय और गरिमा का अधिकार मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समावेशिता और समानता की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया ने की।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव अपने में कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, राजीव खंडेलवाल,रवि जैन जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत, महेश चौहान, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, मनीष डांगी मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया देवेंद्र नवगौत्री शुभम चौहान सचिन जोशी जुगनू गोस्वामी विजेंद्र सिंह राणा सोनू परमार बाबू यादव अजय चौहान गुणपाल सिंह पवार निरपेक्ष चौहान जीतू मालवीय ऋषि सोलंकी धर्मेंद्र चंदेल सोनू चितावले सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



0 Comments