जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन,मार्च माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



• मार्च माह में प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग की गई जारी । मार्च माह में थाना विजयागंज मण्डी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत,अनुभाग कन्नौद को मार्च माह मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत

• मार्च माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी विजयागंज मण्डी निरीक्षक श्री आलोक सोनी को पुरस्कृत किया गया

• प्रथम अनुभाग के रूप में मार्च माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)कन्नौद देवास श्री आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया

• मार्च माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल को दिया गया देवास पुलिस का सर्वश्रैष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार



देवास। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा आज दिनांक 15.04.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन,परिवीक्षाधीन भा.पु.से. श्री आलोक कुमार वर्मा,समस्त एसडीओपी,समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे । 


पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में निम्न बिंदूओ के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये -

 अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को गंभीरतापुर्वक सुनकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये है ।

 थानों पर लगे QR CODE को ज्यादा से ज्यादा जनता द्वारा उपयोग बढाने के निर्देश दिये गये ताकि फीडबैक प्रभावी रहे ।

 चोरी की वारदातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुये रात्री गश्त व्यवस्था एवं नाकाबंदी प्रभावी पुख्ता करने के निर्देश दिये गये । 

 FIR से लेकर विवेचना,चालान,प्रगती और ट्रायल के दौरान समंस वारंट की तामिली एवं तकनीकी का सर्वाधिक उपयोग पर जोर दिया जाये ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय प्रदान किया जा सके ।

 जुआ,सट्टा,शराब एवं अवैध गतिविधियों पर जीरो टोलरेंस और पुलिस मुखबिर को सशक्त बनाने क लिये किसी भी स्थिति मे पुलिस का दुर्व्यवहार एवं अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नही किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये है ।

 संपूर्ण जिला पुलिस की कार्य प्रणाली निष्ठापूर्ण,पारदर्शी,समयबद्ध और पीडित उन्मुखी बनाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

 प्रतिदिन पुलिस चौपाल के माध्यम से ऑपरेशन त्रिनेत्रम मे अधिक से अधिक कैमरै लगवाने के लिये जनता को अभिप्रेरित किया एवं ऑपरेशन सायबर के तहत डायल-1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया है ।

 आगामी त्यैहारों के दौरान आम जनता को आपराधिक तत्वों से बचाने हेतु ऑपरेशन पवित्र के तहत अधिक से अधिक बॉण्डओवर कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।


*अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानों का 25 पैरामीटर के आधार पर मार्च माह में आंकलन किया गया । जिनकी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार हैः-*

01.विजयागंज मण्डी 

02.कन्नौद

03.नेमावर 

04.कमलापुर

05.बागली

06.हरणगांव

07.कोतवाली

08.सिविल लाईन

09.बरोठा

10.सतवास 

11.हाटपीपल्या 

12.खातेगांव

13.औद्योगिक क्षेत्र

14.भौरांसा 

15.पीपलरावां

16.टोंकखुर्द

17.उदयनगर

18.कांटाफोड़

19.नाहर दरवाजा 

20.बैंक नोट प्रेस

21.सोनकच्छ


*इसी प्रकार माह मार्च की अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-*

01.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

02.उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर)  ।

03.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।

04.नगर पुलिस अधीक्षक देवास ।

05.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ । 


                माह मार्च में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी विजयागंज मण्डी श्री आलोक सोनी को पुरस्कृत किया गया एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी गई । मार्च माह में प्रथम अनुभाग के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया एवं पुरे अनुभाग के पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई ।


      इसी प्रकार माह मार्च में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार के रुप में जिला विशेष शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल द्वारा सूचना संकलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप माह मार्च में मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलग्न संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ। एवं 02 दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । उक्त उत्कृष्ट कार्य हेतू सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल को माह मार्च 2026 के "सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । रैंकिंग की यह प्रणाली आगामी माह में भी जारी रहेगी ।

 

       *सभा के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की प्रशंसा की गई एवं कार्य को इसी प्रकार और अधिक गुणवत्ता के साथ एवं समयावधि में करने हेतु प्रेरित कर अपराध समीक्षा बैठक का समापन किया ।*

Post a Comment

0 Comments