अंबेडकर जयंती पूर्व स्वच्छता अभियान: देवास में प्रतिमा स्थल पर किया गया श्रमदान

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व देवास स्थित उनकी प्रतिमा माल्यार्पण कर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने किया। उन्होंने स्वयं श्रमदान करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर परिसर को स्वच्छ बनाया और स्वच्छता का संदेश दिया।


मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। बाबा साहेब की जयंती के पूर्व इस प्रकार का श्रमदान उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में स्वच्छता, समरसता और जागरूकता का संदेश फैलाएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय दायमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, गोतम सिंह राजपूत एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोगलिया सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments