हर बहन को यह विश्वास दिलाना है कि वह समाज की सबसे बड़ी शक्ति है : मुख्य वक्ता बबीता परमार

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही : विधायक श्रीमंत पवार

हमारी मातृशक्ति संगठन की रीढ़ है : भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव

प्रमिला राजे परिसर में भाजपा का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित, बड़ी संख्या में शामिल हुई मातृशक्ति

देवास। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय प्रमिला राजे परिसर, भोपाल चौराहा, देवास में शनिवार को जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार  के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री व मुख्य वक्ता श्रीमती बबीता परमार ने कहा कि “महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वे इतिहास में मील का पत्थर बनेंगे। आज महिलाएं स्वरोजगार, उद्यमिता और नेतृत्व के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। हमें हर बहन को यह विश्वास दिलाना है कि वह समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और उसके सपनों के पीछे पूरा संगठन खड़ा है।

अपने संबोधन में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार जी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारी मातृशक्ति पूरी तरह सशक्त और स्वावलंबी बनेगी। प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं जिनका लाभ प्रत्येक पात्र बहन तक पहुँचना हमारी प्राथमिकता है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि जिला भाजपा संगठन महिलाओं के कल्याण और उनकी प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महिला सम्मेलन जैसे आयोजन महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें नई ऊर्जा और संबल प्रदान करते हैं। हमारी मातृशक्ति संगठन की रीढ़ है, और उनके सशक्तिकरण से ही राष्ट्र सशक्त होगा।”

इस अवसर पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया पटेल, जिला महामंत्री  राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, पीपलरावां नगर पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता शर्मा, हाटपीपल्या नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता राठौर, खातेगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सारिका चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेखा शर्मा, पार्षद गणेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह बैस, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पुष्पलता सोनगरा, श्रीमती मोनिका शर्मा, आशा भावसार, शोभा नायक, शोभा गोस्वामी  सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments