रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास / देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वस्थ एवं निष्पक्ष प्रजातंत्र की स्थापना में जो योगदान दिया वह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है निष्पक्ष तौर पर देश के सभी नागरिकों को सरकार में भागीदारी का मार्ग प्रजातंत्र के मार्ग से प्रशस्त हुआ है। पंडित नेहरू ने जिस गति से देश के विकास में अपना योगदान दिया वह आज देश ही नहीं पूरे विश्व के सामने है साथ ही इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है ।
पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर हम यह शपथ ले की एक निष्पक्ष स्वस्थ स्वतंत्रत प्रजातंत्र की स्थापना में अपना योगदान देते हुए देश को सशक्त और मजबूत बनाएंगे। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा विक्रम सभा कला भवन के प्रांगण में स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम राजेंद्र मालवीय भगवान सिंह चावड़ा नज़र शेख़ गुरु चरण सलूजा रोशन रायकवार मदन लाल जेठवा राजेश राठौर साधना प्रजापति सुजीत सांगते सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहे । कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार कल्याण सिंह पवार ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ मंसूर शेख राजेश राठौर गोवर्धन देसाई शंकर पहलवान शाह जी हाशमी निलेश वर्मा दिग्विजय झाला अनिल गोस्वामी शहंशाह मिर्जा मनोज सागते अविनाश जेठवा वीरेंद्र परदेसी संजय रैकवाल राकेश पाटीदार जय प्रकाश मालवीय डॉ मुन्ना सरकार विशाल यादव मुकेश शर्मा गजेंद्र तोमर आशा मालवीय राकेश गुप्ता राजेश देवड़ा हाफिज घोसी रईस कामदार मुकम्मल मिर्जा सुनील यादव दीपेश हरोडे भूपेश पालीवाल आरिफ़ मेव मोनू चौहान रितेश सागते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


0 Comments