भजनों के भक्त रस से सराबोर हुआ देवास — भव्य भजन संध्या में छोटू सिंह रावणा ने बांधा समां, खाटू श्याम और महाकाल के भजनों पर झूमे श्रोता

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। शहर में नर्मदा नायक स्व. तुकोजीराव पवार महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार रात क्लब ग्राउंड मैदान पर एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा सहित नितिन बागवानी ने देर रात तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार और महाराज क्रिकमारसिंह पवार अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां भगवान श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया गया। वहीं भगवान मन्मोहन के रूप में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन दे रहे थे। पूरे वातावरण में सांवरिया सेठ की महिमा और महाकाल की दिव्यता की गूंज के साथ एक अनोखा आध्यात्मिक माहौल निर्मित हो गया।

भजन संध्या की शुरुआत में नितिन बागवानी ने खाटू श्याम और महाकाल भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सांवरिया सेठ और खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से ‘तेरे नाम के धारी’ जैसे भजनों पर श्रोता झूम उठे। भजन संध्या लेकर पंडाल संपन्न होने तक देर रात तक भक्तिमय रहा। मंच संचालन दीपक पटेल द्वारा किया गया।

मंच सजावट से लेकर प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था तक प्रत्येक तैयारी को आकर्षक और विशाल रूप दिया गया था और भव्य मंच सजाया गया था। आयोजन में विधायक राजेश सोना, जिपं अध्यक्ष लीलाबाई अटरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव, महापौर गीता अग्रवाल, निगमाध्यक्ष रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि सूर्या अग्रवाल, मनीष सोलंकी, विजयसिंह पवार, विनोद सांते, मनीष सन, रघु भदौरिया, चिंटू चंचलिया, भारत चौधरी, आम अयाशा, गणेश पटेल, धर्मेंद्र बैस, नरेंद्रसिंह राजपूत, अनिल सिकरवार, नंदकिशोर पाटीदार, सुभाष शर्मा, शिवा पटलावा चौधरी, भारतीश पटलावाद, प्रमोद होलिंगर, नगर निगम के भाजपा पार्षदगण, गणमान्यजन, महिला-पुरुष सहित सर्व समाज के लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान 15 हजार से अधिक संख्या में श्रोता देर रात तक डटे रहे। इस प्रकार का आयोजन सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट और महाराजा पुराना ‘भगवानदास महाराज एवं हिम्मत सिंह महाराज’ द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रोता देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में लोकेश दरबार, सुरेंद्र विराना, वीरेंद्र पवार, मनोज जैन, मोहित दरबार, अनिल दरबार, सुभम पटलाव, योगेश दरबार, अभिषेक पाटीदार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में आभार निगमाध्यक्ष रवि जैन और आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया। जानकारी लोकेश दरबार ने दी।

Post a Comment

0 Comments