पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें"जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा व संकल्प पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को गुरुवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल जी की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय भाजपा कार्यालय देवास पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उज्जैन संभाग प्रभारी जीतू जिराती थे।
विशेष के रूप में विधायक गायत्रीराजे पवार तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने की। पं. दीनदयाल जी के जीवन, संघर्ष व व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय भाजपा कार्यालय पर हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीतू जिराती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा की प्रेरणा देता है।
जिराती ने कहा कि उपाध्याय जी के विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं और उनकी नीति अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वहीं अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उपाध्याय आरएसएस के चिंतक और भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने देश को एकात्मक मानववाद की विचारधारा दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत का विकास यहां की संस्कृति और सनातन धर्म पर आधारित होना चाहिए। उनका अंत्योदय दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर केंद्रित था। उन्होंने सत्ता धर्म या भौतिक सुख का मार्ग नहीं चुना। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बनकर स्वयं को पूर्णत: राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। उनका जीवन सादगी पूर्ण, तपस्वी जैसा था। वे हर क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित रहे।
विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारक, अर्थशास्त्री और नेता थे। उन्होंने जनसंघ का नेतृत्व किया और इसके अध्यक्ष भी बने। वे समग्र मानववाद (एकात्म मानव दर्शन) के अपने दर्शन के लिए जाने जाते हैं। उपाध्याय ने मासिक पत्रिका और पंचजन्य जैसी पत्रिकाओं की शुरुआत की। उनके विचार, जैसे समग्र मानववाद, सामाजिक न्याय और स्वावलंबन, आज भी बीजेपी को राष्ट्र सेवा के मिशन में मार्गदर्शन देते हैं। श्रीमती पवार ने कहा कि पं. उपाध्याय आदर्श के प्रणेता हैं। उनकी विचारधारा के आधार पर हम सभी सदा अग्रसर रहेंगे। इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कर वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 13 में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक साथ, एक दिन, एक समय स्वच्छता अभियान में श्रम दान किया गया। वहीं जिले के हर बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न आयोजन हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, रवि जैन, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, विजेंद्रसिंह पंवार, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा, जुबेर लाला, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगोत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
देवास। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज देवास स्थित मल्हार स्मृति मंदिर में स्वदेशी मिले का प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव तथा देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने मेले का शुभारंभ किया। स्वदेशी अपनाओ अभियान के अंतर्गत मल्हार स्मृति मंदिर में बहनों द्वारा हाथ से निर्मित वस्तुओ की दुकानें लगाई गई है। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सभी लोगों को स्वदेशी को अपनाना चाहिए। देश में निर्मित अथवा स्थानीय उत्पादों/वस्तुओं का हर संभव अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए ताकि श्रमिकों को प्रोत्साहन के साथ देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिले।
उन्होंने आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के प्रति समर्पित इस अनूठे प्रयास को प्रोत्साहित किया। अतिथयों ने कहा कि हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी के आदर्श वाक्य के साथ, यह मेला राष्ट्र की प्रगति और सशक्तीकरण का प्रतीक है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि अतिथियों ने आम लोगों से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में अपना योगदान दें।
अतिथियों ने आग्रह किया कि हमने मेले से वस्तुओं का क्रय किया है। आप भी लोकल फॉर वोकल अभियान के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी करें। अपने दैनिक जीवन में भी स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग कर वोकल फ़ॉर लोकल के संकल्प को मज़बूती प्रदान करें। इस अवसर पर बहादुर मुकाती, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, सुभाष शर्मा, मनीष सोलंकी, मनीष सेन, संजय दायमा, महेश चौहान, जुगनू गोस्वामी, सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगोत्री, मधु शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन भी उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने यहां से सामान खरीदकर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।









0 Comments