नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर की गई व्यवस्थाओं का शनिवार देर शाम कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद ने किया निरीक्षण

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। जिले में शारदीय नवरात्र पर्व 22 सितंबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व पर माताजी की टे‍करी पर की गई आवश्‍यक व्यवस्थाओं का शनिवार देर शाम को कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्री आनंद मालवीय, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

      निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने  बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में  सुगमता से दर्शन  के लिए अच्‍छे से प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्‍होंने  कहा कि नवरात्रि के दौरान कंट्रोल रूम से लगातार मोनिटरिंग करते रहें। जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह समय से पहले उपस्थित हो जाये। 

      कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि नवरात्र के दौरान सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग पर बेहतर व्‍यवस्‍था रखें। सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग पर अस्थाई दुकान नहीं लगने दें।  सीढ़ी और शंख द्वार मार्ग क्लि‍यर रहना चाहिए।



Post a Comment

0 Comments