देवास में 'सेवा पखवाड़ा' के तहत नमो मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

 

मैराथन में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन,  खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ एवं शहर के नागरिकगण हुए शामिल 

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों,  अधिकारियों तथा उपस्थिजनों ने  स्वच्छता श्रमदान किया 

बालक वर्ग में प्रथम पाँच व बालिका वर्ग में प्रथम पाँच को  पुरस्कार और ट्राफी दी

देवास/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से प्रदेश में शुरू हुए 'सेवा पखवाड़ा' के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम, शिक्षा विभाग व खेल और युवा कल्याण विभाग के समन्वय से नमो मैराथन सयाजी द्वार देवास से किया गया। मैराथन में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन,  खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ एवं शहर के नागरिकगण शामिल हुए।  

     मैराथन को देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ,  कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, श्री रायसिंह सेंधव ने हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया।  मैराथन शहर के मार्गो से होती हुई सयाजी द्वार पर ही समाप्त हुई।

   इस अवसर पर नगर पालिका निगम देवास द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ,  कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। 

इस दौरान जनप्रतिनिधियों,  अधिकारियों तथा उपस्थिजनों ने  स्वच्छता श्रमदान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री दलीप  सिंह  द्वारा सभी को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई गई।

       मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम पाँच व बालिका वर्ग में प्रथम पाँच को 1100 रुपये और ट्राफी पुरूस्कार स्वरूप प्रदाय किए गए। जिसमे बालक वर्ग में प्रथम। राजू यादव,  द्वितीय उजवल पटेल,तृतीय शुभम नायक,चतुर्थ अरूण व पांचवे स्थान पर  देवेन्द्र गवाटीया रहे एवं बालिका वर्ग में प्रथम तनू गवाटिया,द्वितीय पिकू यादव,तृतीय भावना कोठिया,चतुर्थ खूशबू, पांचवे स्थान हिमानी लोदी रही।

        इस अवसर अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी ,श्री  राजेश यादव, श्री विजय सिंह पवार ,श्री मनीष सोलंकी, श्री जुगनु गोस्वामी, श्री भारत चौधरी , श्री सुदेश सांगते, श्री जावेद पठान, श्री दशरथ धाकड़, श्री महेश पटीदार , श्री सुरेश  सिलोदिया, श्री शुभम चौहान, श्री नवीन सोलंकी, श्री देवेन्द्र नवगौत्री, श्री संतोष पंचोली, श्री जितेन्द्र गोस्वामी, श्री धर्मेन्द्र, श्री राजेश बराना आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments