किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर 24 सितंबर को निकाली जाएगी किसान न्याय यात्रा एवं विशाल ट्रैक्टर रैली प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, सज्जन सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विक्रांत भूरिया, विपिन वानखेड़े रहेंगे उपस्थित

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

   

                   

देवास। देवास किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला किसान कांग्रेस द्वारा 24 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान न्याय यात्रा एवं विशाल ट्रेक्टर रैली भोपाल चौराहा बाईपास स्थित गोल्डन नाश्ता प्वाइंट से शुरू होकर भोपाल चौराहा,नाहर दरवाजा,नयापुरा,जैन मंदिर रोड,जवाहर चौक,विजया रोड से ए बी रोड होते हुए मल्हार स्मृति मंदिर पर समाप्त होगी। जहां मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह में सभा होगी,पश्चात किसानों की निम्नलिखित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।             

रेली में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी चौहान,पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा,आदिवासी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक विक्रांत भूरिया जी,इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के वरिष्ठ, नेता सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी,महिला एवं युवा नेता उपस्थित रहेंगे।


01 किसानों की सोयाबीन में पीला मोजक बीमारी से फसल खराब होने से फसलों का तुरंत खेतों में पहुंचकर सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए साथ ही ऋण वसूली स्थगित कि जाए ! 


02 पिछले विधानसभा सत्र 2023 के दौरान लेण्ड पुलिंग योजना बिल लाया गया,उसे तत्काल निरस्त किया जावे एवं प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से किसानो को सूचित किया जाए ! 


03 किसानों को खाद एन पी के,यूरिया एवं डीएपी खाद की पूरे जिले में उपलब्धता करवाकर किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद दिया जाए एवं सहकारी संस्थाओं को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए एवं नगद विक्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए ! 


04 देवास विकास प्राधिकरण द्वारा किसानो की बिना सहमति के जमीन अधिग्रहण की गई उसे तत्काल निरस्त किया जाए ! 


05 वर्तमान में किसानो के फसलें जैसे सोयाबीन,प्याज,लहसुन के भाव बहुत ही कम है मंडी में एमएसपी से अधिक भाव में फसल बिक्री के आदेश दिए जाए ! 


06 म.प्र.शासन ने किसानों के दुग्ध भावों में 5 रुपए लीटर किसानों को बोनस दिया जाने की घोषणा की 2 साल से अधिक हो गये है किसानों को तत्काल बोनस दिया जाए। 


07 इंदौर बुधनी रेलवे लाईन में देवास जिले के जो भी गांवों की भूमि अधिग्रहण की गई है उन समस्त किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा राशि दी जावे। 


08 इंदौर पूर्वी के आउटर रिंग रोड में देवास जिले के जिन गांवों की जो भूमि अधिग्रहण की जा रही है उसकी गाइड लाईन की चार गुना राशि दी जाए। 


09 आदिवासी किसान भाईयों की जमीन पर भू माफिया द्वारा बर्गलाकर एवं भ्रमित कर कोडियों के दाम जमीन खरीद फरोक्त करके अवैध कालोनी एवं भूखंड काटकर व्यापारियों को बेची जा रही है जिसकी जांच कर पीड़ित किसान के साथ न्याय न्याय किया जाए ! 


10 नकली खाद की देवास जिले में बिक्री पर रोक लगाई जावे एवं दुकानों पर खाद की जांच करवाई जावे। 


11 किसानो की प्रमुख संस्थाओं जैसे मंडी,सहकारी संस्था,कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव कराया जाए ! 


12 किसानो को कृषि कार्य में उपयोग आने वाली मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी बड़ाई जाए !                            


पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी पूर्व शहर अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर प्रदीप चौधरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम तंवर सिंह चौहान भगवान सिंह चावड़ा विक्रम मुकाती ज्ञान सिंह दरबार मुकेश पटेल पंकज वर्मा राधा किशन सोलंकी प्रेम पटेल वसीम हुसैन गौरव जोशी प्रमोद सुमन उस्मान गनी सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन शहर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया ! 

Post a Comment

0 Comments