पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में सायं 6 बजे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा जिला देवास द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में जहां भाजपा नेताओं ने अपनी बात रखी, वहीं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने विभाजन विभीषिका पर कहा कि नफरत और हिंसा की वजह से लाखों बहन-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा। कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। तीसरी-चौथी शताब्दी में यह भारत आर्यावृत कहलाता था। भारत सोने की चिड़ियां व जग सिरमौर था। अफगानिस्तान, इरान, थाइलेंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, भूटान, नेपाल आदि भारत का हिस्सा रहे हैं। तब अलग परिस्थितियां थीं लेकिन 1947 के विभाजन का दंश तत्कालीन कांग्रेस नेताओं की राजनीतिक अदूरदर्शिता व स्थार्थ के कारण झेलना पड़ा। उन्होंने इस दिन को मनाने के सरकार के निर्णय की सराहना की।
विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पूरा देश एकजुट था। अंग्रेजों की चालों के एजेंडे ने विभाजन जैसा संकट खड़ा किया। साथ ही जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता को विभाजन के समय के नरसंहार की जानकारी होना चाहिए। यह स्मृति दिवस देश की आजादी के लिए जिन्होंने बलिदान दिया व विभाजन के समय जिन निर्दोष नागरिकों का नरसंहार हुआ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए है।
वहीं विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि 14 अगस्त को मनाया जाने वाला विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन देश के इतिहास में दर्ज एक दुखद अध्याय की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोनकर ने विभाजन के शिकार लोगों के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी नई शुरुआत की और सफलता हासिल की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई।
इस अवसर पर महापौर गीता अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, पंकज जोशी, मनोहरसिंह पंवार, मदनलाल कहार, हरीश देवलिया, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा, शिवराजसिंह गोहिल, नवीन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगोत्री, शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, मधु शर्मा, अजय तोमर, धर्मेन्द्रसिंह बैस, बाबू यादव, चिंटू रघुवंशी, विजेंद्र राणा, राजू पहाड़िया, अजय पहाड़िया, दुर्गेश चिल्लोरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल पंवार ने किया व आभार संजय दायमा ने माना। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक गणेश पटेल ने दिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।





0 Comments