स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय देवास में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह करेंगे ध्वजारोहण

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


देवास/ जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा


     जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, 9.10 बजे परेड कमाण्‍डर द्वारा माननीय मुख्‍य अतिथि को रिपोर्ट करना। 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.25 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण, 10.05 बजे माननीय मुख्‍य अति‍थि द्वारा लिखित बधाई संदेश वाचन, 10.10 बजे हर्ष फायर, 10.15 बजे परेड (मार्च पास्ट), 10.20 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि से परिचय प्राप्त करना, शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाना, 10.25 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शाल-श्रीफल से सम्मान, 10.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11 बजे पुरस्कार वितरण तथा इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments