रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम का 129 वा संस्करण प्रसारित हुआ। जिसे देशभर में सुना गया । देशभर में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्षभर की उपलब्धियों पर केंद्रित होकर कहा कि युद्ध के मैदान से लेकर विज्ञान तक, अयोध्या में श्री रामलला के भव्य, दिव्य मंदिर पर ध्वजारोहण सहित दुबई में कन्नड़ भाषा का शिक्षण देने वालों की सराहना की
प्राचीनतम भाषा तमिल के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। काशी तमिल संगम का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि गर्व होता है जब काशी के बच्चे तमिल में दक्षता हासिल कर रहे है। शिवशक्ति नगर स्थित प्रेम दया सदन पर श्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण करते हुए देवास शाजापुर के लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक को परिवार सहित मन की बात कार्यक्रम सुनना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से नई नई बाते सामने आती है। बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
कला, साहित्य, शिक्षा, व्यवसाय, ज्ञान, धर्म, संस्कृति, विविधता में एकता के दर्शन होते है। आत्म निर्भर भारत निर्माण की दिशा में भी मन की बात कार्यक्रम सुदृढ़ता प्रदान करता प्रतीत होता है। प्रेम दया सदन पर सांसद श्री सोलंकी का स्वागत राष्ट्रवादी ओजस्वी गीतकार कवि जगदीश सेन, गायत्री सेन, मनोज सेन, धीरज सेन, गौरव सेन सहित क्षेत्रवासियों ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध इतिहासकार दिलीपसिंह जाधव (बाबा साहब), गुजराती सेन समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश गोयल, शंभु अग्रवाल, शेखर कौशल, मनोहरलाल शर्मा, लक्की मक्कड़, भोजराज सिंह जादौन, विकास सांगते, संतोष वर्मा, शुभम जाधव, पंकज सोनी, आयुष शर्मा, आशीष दुबे, वैदिक जैन, रुद्र शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।



0 Comments