पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत हरियाली अमावस्या के दिन की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे और लोगों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
भोपाल चौराहा स्थित शुभम चौहान मित्र मंडल द्वारा आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम में रायसिंह सेंधव ने विशेष रूप से सहभागिता की और नागरिकों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में सभापति रवि जैन, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, महामंत्री मनीष सोलंकी, जुगनू गोस्वामी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में भी पौधा वितरण किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को पर्यावरण की महत्ता समझाई गई और अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों में में भी पौधे वितरित कर अभियान को आगे बढ़ाया गया। हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले के 1428 बूथों पर ही सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। भाजपा ने जिले भर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि यह अभियान हरियाली अमावस्या से प्रारंभ होकर जन्माष्टमी तक सतत रूप से जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न वार्डों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे रोपे जाएंगे। पौधारोपण अवसर पर मोर्चों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, समाजसेवी, पंच, सरपंच, पार्षद सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments