पंडित रघुनंदन समाधियां प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनसंघ के प्रेरणा स्रोत एक एकात्म मानववाद के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के समक्ष 25 मंडलों के 1428 बूथों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करते हुए हर कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से आर्थिक राशि को पार्टी संचालन के लिए अपने श्रद्धाभाव अनुसार अर्पण करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला रायसिंह सेंधव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर मंडुक पुष्कर स्थित अनकी प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री सेंधव ने आगे कहा कि भारतीय जन संघ के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन संगठन और राष्ट्र समाज सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का वटवृक्ष बनाकर तैयार किया। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार था कि गरीब से गरीब व्यक्ति का विकास और उन्हें किस-किस तरह आगे की पंक्ति में खड़ा किया जाए। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने उनके अंत्योदय की विचारधारा को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व और उनके विचार सिद्धांत के अनुकरणीय अंशु को कार्य करता अपने हृदय में उतरकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग की निधि एक पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान को हमें मजबूत प्रदान करने के लिए हर व्यक्ति से सहयोग राशि लेकर उनका सम्मान करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, रवि जैन ओम जोशी, सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, मधु शर्मा, गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, जुगनू गोस्वामी, दीपक बैरागी, मनोहर जाधव ,राहुल दायमा, नवीन सोलंकी, संतोष पंचोली, शुभम चौहान, दिनेश नेरनिया,सचिन जोशी, अमित विजयवर्गीय, नितिन आहूजा, नवीन सिंह सोलंकी,पंकज घारू, जितेन्द्र जायसवाल, राकेश ठक्कर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments