धूमधाम से मना भाजपा जिलाध्यक्ष सेंधव का जन्मदिवस,हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं, केक काटकर खिलाई मिठाई,भाजपा जिलाध्यक्ष ने माना आभार, जगह-जगह पौधारोपण कर दिलाया संकल्प

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव का जन्मदिन मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री सेंधव ने सर्वप्रथम माता टेकरी पहुंचकर माताओं को चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। 

इसके पश्चात शीलनाथ धुनि संस्थान पर पहुंचकर शीलनाथ जी महाराज का पूजन-अर्चन किया। पश्चात सतपुड़ा एकेडमी में गौपूजन कर गौ माताओं का चारा खिलाया। वहीं वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन कराया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर कन्या पूजन किया तथा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बधाई स्वीकार की। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सेंधव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया। वहीं ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी करते हुए उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। सभी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सेंधव ने आशीर्वाद प्राप्त कर जिले व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि जन्मदिवस की मुख्य विशेषता यह रही कि प्रत्येक स्थान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री सेंधव ने पौधारोपण किया। साथ ही अन्य जनों को भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इतनी संख्या में स्वागत करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आप कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व स्नेहीजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

इसी के साथ उन्होंने पौधारोपण की अपील करते हुए कहा कि  जिले के सजग लोगों का भी कर्त्तव्य है कि वे कम से कम इस वर्षाकाल में एक पौधे का रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण भी करे तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। 

इस अवसर पर विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, राजेश सोनकर, मुरली भंवरा,जिपं अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई अटारिया, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, पहाड़ सिंह कन्नोजे,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत सहित देवास से लेकर उदयनगर तथा नेमावर से लेकर विजयगंजमंडी तक के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व स्नेहीजनों ने आकर जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।  उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments