शहर कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई मकर संक्रांति किया तिल गुड़ पतंग का वितरण

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स                   

देवास / प्रति वर्ष अनुसार शहर जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय जवाहर चौक में मकर संक्रांति का पर्व शहर के नागरिकों युवा साथियों एवं बच्चों के बीच में मनाया गया।                       

शहर का कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सुमन ने बताया कि कांग्रेस जनो द्वारा बच्चों एवं युवाओं को निशुल्क रूप से हजारों पतंग का वितरण किया गया वहीं नागरिकों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए उन्हें तिल गुड़ वितरण किया गया। बहुत ही अनुशासन तरीके से एक-एक बच्चों को पतंग का वितरण किया गया वहीं उन्हें तिल गुड़ भी खिलाया गया बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साह के साथ मकर संक्रांति के पर्व में भाग लिया।                                                   

इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख विक्रम पटेल संतोष मोदी चंद्रपाल सिंह सोलंकी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा डॉ रितेश शर्मा मुन्ना सरकार रविंद्र सोनी सतीश पुजारी उमेश कहार निलेश वर्मा नवीन सोलंकी जितेंद्र मालवीय लुकमान अली सुनील सोलंकी दीपेश हरोडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments