भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अजा मोर्चा जुनियर मण्डल ने किया स्वागत

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक मां भगवती टाइम्स 

देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न जिलो के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से वरिष्ठ भाजपा नेता रायसिंह सेंधव को भाजपा देवास का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। श्री सेंधव मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने भाजपा कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर श्री सेंधव को 51 किलो की माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments