“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” आत्मनिर्भर म.प्र.के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम है- पर्यटन, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

पंडित रघुनंदन समाधिया प्रधान संपादक "मां भगवती टाइम्स"



प्रदेश सहित देवास जिले की सभी पात्र महिलाओं को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ -मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 

शिविर में मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने एक महिला हितग्राही का लाड़ली बहना योजना का आवेदन भरा

मंत्री सुश्री ठाकुर ने नगर भौंरासा में महिलाओं से किया संवाद 

देवास, 05 अप्रैल 2023/ “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’’ आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर म.प्र. के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं का समाज, घर, परिवार में सम्मान तो बढ़ेगा ही वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकेगी। प्रदेश सरकार मुख्ययमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून से महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये का भुगतान करेगी। यह बात प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बुधवार को जिले के नगर भौंरासा में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर में कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री संजय कुमार जोशी, उपाध्यक्ष श्री जयसिंह राणा, एसडीएम श्री संदीप शिवा, एसडीओपी सोनकच्छ श्री पीएन गोयल, तहसीलदार सोनकच्छ श्री मनीष जैन, नायब तहसीलदार भौंरासा सुश्री दीपिका परमार, श्री राजेंद्र मोडरिया, श्री संजय यादव, श्री आराम सिंह ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधिगण पार्षदगण, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नागरिकगण उपस्थित थे। 

लाड़ली बहना योजना महिलाओं को सशक्त बनाएंगी- मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और अब महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। योजना के माध्यम से उनके खाते में सीधे एक हजार रुपए आएंगे। उन्होंने कहा कि 10 जून से महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा एक-एक हजार रूपये जमा करवाये जायेंगे। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें अपने घर, परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। इससे महिलाओं का घर, परिवार एवं समाज में मान, सम्मान बढेगा। योजना से महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तथा घर के आर्थिक फैसले भी ले सकेंगी। 

महिलाओं को दी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने उपस्थित जन समूह को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जानकारी देते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। योजना में ऐसी विवाहित महिलाएं जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 23 से 60 वर्ष के बीच हो, परिवार को कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं हो, परिवार में पति, पत्नी और बच्चे शामिल किये जायेंगे। जिनके परिवार में 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर इत्यादि नहीं होने चाहिये। परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से कम हो तथा जो आयकरदाता न हो, ऐसी महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी। एक हजार रुपये से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाली महिलायें अपात्र होंगी। पंच और उप सरपंच को छोड़कर अन्य सभी पंचायत राज संस्था और नगरीय निकाय की निर्वाचित महिला प्रतिनिधि योजना के तहत अपात्र होंगी।

पौधारोपण कर उसकी मॉनिटरिंग करें

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने पौधारोपण एवं उनका संरक्षण के संबंध में कहा कि यहां पर जितनी हितग्राही है, वे पौधारोपण कर उनका संरक्षण करें। उन्होंने एसडीएम श्री संदीप शिवा से कहा कि अगर हो सके तो एक ऐसा क्यूआर कोड विकसित करें, जिससे जो भी महिला पौधारोपण करती है, उसकी मॉनिटरिंग भी हो कि पौधा कितना विकसित हुआ है। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

शिविर में मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने एक महिला हितग्राही का लाड़ली बहना योजना का आवेदन भरा

मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने भौंरासा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में  एक महिला के प्रपत्र की पूर्ति अपने हाथों से की। उन्होंने प्रपत्र पूर्ति के दौरान उन बिन्दुओं को भी स्पष्ट किया, जिनकी वजह से बहनें योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र होती हैं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की जिसमें यह बात सामने आयी कि नगर की अधिकांश महिलाएँ योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 10 जून से योजना में बहनों को राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी। अप्रैल माह में प्रपत्र पूर्ति करवाने का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो इस तिथि को बढ़ाया भी जा सकता है। प्रतिमाह एक हजार रूपए की धनराशि मिलने से बहनों को बच्चों की पोषण की आवश्यकता को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

भंवरनाथ मंदिर के प्रपोजल बनाने के लिए कहा

नगर भ्रमण के दौरान मंत्री सुश्री ठाकुर से नगरवासियों ने मांग की कि नगर भौंरासा का यह बाबा भंवरनाथ जी का मंदिर अति प्राचीन है। इसे पर्यटन जोड़ा तथा इसका पुर्ननिर्माण करवाने की बात कही। इस पर मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि मंदिर के संबंध में पूरा प्रपोजल बनाकर भेजने के लिए कहा।

Post a Comment

0 Comments