कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में देवास जिले में होगा नवाचार, एआई आधारित काल से गर्भवती महिलाओं की  प्री-डिलीवरी, पोस्ट डिलीवरी सहित बाल स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य पर आधारित प्रश्नों के दिए जाएंगे जवाब

जिलें के सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों में जहां गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी हो रही उसी दिन ब्लड टेस्ट भी किए जाए:- कलेक्टर श्री सिंह 


देवास जिले में शासन द्वारा विवाह के लिए निर्धारित आयु (18 वर्ष से कम आयु की महिला एवं 21 वर्ष से कम आयु के पुरुष) वाले मामलों में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर उनके विरूद्व करें प्रकरण दर्ज:-कलेक्टर श्री सिंह 

पोर्टल में एन्ट्री  नही  करने पर टी.बी सुपरवाइजर्स का एक-एक हफ्ते का वेतन काटने और सेवा समाप्ति के लिए चेतावनी का कारण बताओ सूचना पत्र जारी करे:- कलेक्टर श्री सिंह


देवास, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंषु जावला ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डाॅ आर.पी.परमार, डीपीओ श्री साबिर अहमद सिद्वीकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वंदना केसरी समस्त राष्ट्रीय जिला कार्यक्रम अधिकारी,बीएमओ,सीडीपीओ विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी, बीईई लेखापाल,सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

          कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक अभिनव प्रयास किया गया है। गर्भवती महिलाओं के लिए एआई आधारित काॅल से प्री-डिलीवरी, पोस्ट डिलीवरी, बाल स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य पर आधारित प्रश्नों के जवाब दिए जाएंगे। जिससे गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था में अपना संपूर्ण ख्याल रख सकें और उनका सुरक्षित प्रसव हो तथा वे स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकें । आगामी दिनों में एआई आधारित काॅल से जानकारी नवाचार प्रारम्भ किया जावेगा गर्भवती महिला को काॅल कर पंजीयन, जाॅच, और  परामर्ष के सम्बंध में बात करने सम्बंधित बैठक में प्रिजेन्टेषन स्थानीय कम्पनी की टीम द्वारा दिया गया एव कार्यक्रम अधिकारियों और ंबीएमओ से चर्चा कर आवष्यक बिन्दुओं को सम्मिलित करने पर चर्चा की गयी। 

       कलेक्टर श्री सिंह ने शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण,गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। लक्ष्य अनुसार शहरी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन बच्चो के जन्म एवं गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण, एनीमिया प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की सेवाओ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग से आगनवाडी केन्द्र में दर्ज आकडों के अनुसार समीक्षा की गयी। पैथालाॅजी में होने वाली जाॅच में एनीमिक महिलाओं की एन्ट्री अनमोल पोर्टल पर संस्था प्रभारी द्वारा सुनिष्चित करेंर्गे।


    कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं में ए.एन.सी पंजीयन की स्थिति में सुधार लाएं। मॉडरेट एनीमिया में प्रबंधन बहुत आवश्यक है। डाटा एंट्री में किसी तरह का गैप नहीं आना चाहिए। समग्र सामाजिक सुरक्षा आईडी अपडेशन को टीएल बैठक में समीक्षा हेतु प्रस्तुत किया जाए। उन्होने समीक्षा करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें प्रसव से पूर्व ही बर्थ वेटिंग रूम में एडमिट कराया जाए जाए। पहुंच विहीन क्षेत्र में 08 दिन पहले गर्भवती महिलाओं को नियर ईडीडी के समय जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाओ में बने बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया जाए। माह अप्रैल से अब तक जिले की 5092 महिलाओं को बर्थ वेटिंग रूम में रोका गया है।


              श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय देवास में होने वाली सभी महिलाओं की सोनोग्राफी के साथ साथ उसी दिन ब्लड टेस्ट भी किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों में जहां सोनोग्राफी होती है सभी महिलाओं का सीबीसी (कंप्लीट ब्लड टेस्ट) अनिवार्य रूप से कराया जाना सुनिश्चित करें।


       श्री सिंह ने गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमास में पंजीयन, एएनसी चेकअप की स्थिति, आयरन सुक्रोज और एफसीएम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि एंट्री संबंधी किसी भी प्रकार की त्रुटियों के कारण किसी भी कार्यक्रम में प्रदर्शन खराब नहीं होना चाहिए। सीवियर एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन का प्रतिशत देवास अर्बन में कम है इसमें सुधार लाएं।


     श्री सिंह ने कहा कि सीएमएचओ डॉ सरोजिनी जेम्स बेक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.सुनील तिवारी के मार्गदर्शन में यू-विन पोर्टल में अच्छा काम किया गया है। इसी प्रकार से अन्य कार्यक्रमों में भी अच्छी उपलब्धियां अर्जित कर शत-प्रतिशत काम करना सुनिश्चित करें।

 

        श्री सिंह ने निर्देशित किया कि रेफर करते समय स्पष्ट रूप से देखा जाए कि रेफर करना आवश्यक है या नहीं साथ ही रेफर ऑडिट जिला स्तर की टीम ही करना सुनिश्चित करे। श्री सिंह ने कहा कि आगामी माह से एमडीआर का रिव्यू एक्सपर्ट टीम की उपस्थिति में किया जाएगा। 


       एनआरसी पोषण पुनर्वास केंद्र के रिव्यू के दौरान श्री सिंह ने निर्देशित किया कि सेम आइडेंटिफिकेशन बहुत कम है, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंकड़े लेकर समीक्षा कर इसे सुधारा जावे। देवास शहरी क्षेत्र, बरोठा एवं बागली तत्काल डाटा अपडेशन का कार्य करें। उन्होंने दस्तक अभियान की समीक्षा के दौरान बागली में आईएफएससी सिरप वितरण का प्रतिशत कम पाया उसे सुधारने के निर्देश दिए साथ ही टोंकखुर्द में जिंक टेबलेट कम वितरित की जा रही है उसे भी सुधारने के निर्देश दिए।


      बैठक में जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर डॉ. मनीषा मिश्रा ने बताया कि दिसंबर अंत तक स्कूली बच्चों को निःशुल्क 2000 चश्मे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है यह कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। 

         समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गयें कि स्वास्थ्य संस्थाओं में योजनाओं से सम्बंधित लाभार्थियों,मरीजों के स्वस्थ होने के फोटो एवं वीडियो की सफलता की कहानियों को सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी समय-समय पर प्रेस से साझा करें।


        श्री सिंह ने सीडीआर स्टेटस में डाटा ठीक करने, प्रॉपर प्रशिक्षण देने एवं वर्बल ऑटोप्सी सही समय पर करने के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए हाइपरटेंशन कंट्रोल रेट, डायबिटीज कंट्रोल रेट, ओरल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा की एवं निर्देशित किया कि स्क्रीनिंग डाटा प्रतिमाह प्रस्तुत किया जाए।

    

       टी.बी. मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि फॉलो अप में एंट्री बहुत ही कम है निक्षय पोर्टल पर उन्होंने एंट्री पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कठोर शब्दों में कहा कि सभी टी.बी. सुपरवाइजर्स का एक-एक हफ्ते का वेतन आहरित ना किया जाए साथ ही इन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाए कि क्यों न इनके विरुद्ध सेवा समाप्ति संबंधित कार्यवाही की जाए। उन्होंने आगामी एमडीआर की बैठक में इन सभी टीवी सुपरवाइजर्स को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया।

             श्री सिंह ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिले में कम उम्र मे विवाह होना पाया गया । उन्होने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सिद्धिकी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा विवाह के लिए निर्धारित आयु (18 वर्ष से कम आयु की महिला एवं 21 वर्ष से कम आयु के पुरुष) वाले मामलों में त्वरित कार्यवाही करे उनके विरूद्व प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर सीडीपीओ के विरूद्व भी कार्यवाही के निर्देष दियें। 


               कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य के निर्देशित सूचकांकों में प्रगति परिलक्षित करना सुनिश्चित करने ,सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देष दिये।


       उन्होने अन्य कार्यक्रमो की समीक्षा की लक्ष्यपुर्ति के निर्देष दिये। दी जाने वाल सेवाओं में आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री बाल ह्नदय उपचार योजना,दिव्यांग प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र, एवं प्रसूति सहायता योजना के हितग्राहियों को योजना का समय पर लाभ देने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments