रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास / जिस समय राजीव गांधी ने देश में डिजिटल क्रांति के माध्यम से कंप्यूटर की बात कही और देश में कंप्यूटर लेकर आए तब वही उनके इस कार्य की भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान नेताओं द्वारा घोर विरोध किया गया यहां तक कहा गया है कि इससे देश में बेरोजगारी फैल जाएगी इसके आने से देश बर्बाद हो जाएगा जैसी अनेक बातें कही गई लेकिन आज देखने में आ रहा है कि स्व.राजीव गांधी के लाये गए कंप्यूटर क्रांति ने वह कमाल कर दिखाया कि आज देश के अधिकांश आवश्यक काम तीव्र गति से कंप्यूटर के माध्यम से हो रहे हैं डिजिटल क्रांति के माध्यम से आज मोबाइल कंप्यूटर ने अपने को रोजगार के माध्यम उत्पन्न कर लोगों के काम आसान कर दिए हैं राजीव जी ने 21 से घटकर 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार दिया पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता विकेंद्रीकरण का कार्य किया।
आज याद आ रहा है कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के लिए जो काम किया वह बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभदायक सिद्ध हुआ।
उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में सुपर मार्केट स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में मनाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र मालवीय रेखा वर्मा गुरचरण सिंह सलूजा नरेंद्र यादव लल्ला रोशन रायकवार जाहिद पठान चंद्रपाल सिंह सोलंकी रवि चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहे । सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गौतम एवं श्री चौधरी ने स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने किया है आभार विजय सिंह ठाकुर ने माना ।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुजीत सांगते डॉ मंसूर शेख अनिल गोस्वामी राजेश राठोर दिलीप सिंह सोलंकी प्रतीक शास्त्री श्री कांत चौहान मनोज सांगते गोवर्धन देसाई हफीज घोसी शाहिद मोदी मुन्ना सरकार मुरलीधर गुप्ता कल्याण सिंह पवार रहिस कामदार अविनाश जेठवा मुन्ना सरकार आजम शेख निलेश वर्मा मोनू शर्मा शाहजी हाशमी कल्लू भाई राष्ट्रीय कुदुस शेख डॉ गजेंद्र तोमर शकील डिप्टी ईश्वर हेरोडे गोलू हाजी सोनू जे जे, सलमान बैगआरिफ मेव यशवंत कुशवाह वरुण सोलंकी राजेश देवड़ा अशोक हाडे मुकेश करोले बाबा शाह प्रतीक शर्मा जयप्रकाश मालवीय सुभाष वर्मा,,,,,,,, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।




0 Comments