रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास माननीय श्री कपिल मेहता के कुशल निर्देशन में, 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वृहद नेशनल लोक अदालत के संबंध में दिनांक 19 अगस्त 2026 को जिला अभिभाषक संघ देवास के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक में माननीय अध्यक्ष महोदय ने जिला अभिभाषक संघ देवास से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण कराने हेतु एवं आमजन को सुलभए शीघ्र एवं सस्ते न्याय दिलाने हेतु व्यापक तैयारियां शुरू की जाने की अपील की है। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित प्रकरणों तथा मुकदमेबाजी से पूर्व प्री.लिटिगेशनद्ध के मामलों का आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण कराना है। लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रमुख मामलेरू ’ दीवानी ;ब्पअपसद्ध एवं आपराधिक शमनीय ;ब्वउचवनदकंइसम ब्तपउपदंसद्ध मामले चेक बाउंस ;ैमबजपवद 138 छपं ।बजद्ध के प्रकरणमोटर दुर्घटना दावा ;ड।ब्ब्द्ध से संबंधित मामलेपारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद बैंक रिकवरी, विद्युत एवं जल कर बकाया से जुड़े मामले श्रम विवाद एवं भूमि अधिग्रहण के मामले आमजन एवं पक्षकारों से अपील:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने सभी पक्षकारों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित व प्री.लिटिगेशन विवादों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझाकर इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से प्रकरण निपटाने पर न्यायालय शुल्क ;ब्वनतज थ्ममद्ध वापस कर दिया जाता है तथा इसके फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती, जिससे दोनों पक्षों का समय और धन दोनों बचता है। अपने मामलों को लोक अदालत में रखने या अधिक जानकारी हेतु संबंधित न्यायालय अथवा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय देवास, श्री उमाशंकर अग्रवाल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/प्रभारी नेशनल लोक अदालत, श्री अभिषेक गौड़ पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रसन्न सिंह बहरावत, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डॉ.श्री रविकांत सोलंकी अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री भारत सिंह कनेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास, सहित न्यायाधीशगण:- श्रीमती साक्षी कपूर, श्रीमती पूर्णिमा कोठे राजन, श्री नीलेन्द्र कुमार तिवारी, श्रीमती दीक्षा मौर्य, श्रीमती नेहा पाराशर, कुंवर युवराज सिंह, श्री अभिजीत सिंह, श्रीमती किरण सिंह, सुश्री नेहा उपाध्याय, श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी, सुश्री मोनिता वानखेड़े, सुश्री चंद्रा पंवार, श्री दिलीप सिंह मुझाल्दा जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद सूर्यवंशी, सचिव, श्री चंद्रपाल सिंह सोलंकी सहित पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

0 Comments