निगम परिषद की बैठक सभापति रवि जैन की अध्यक्षता मे हुई सम्पन्न

 रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास। नगर निगम परिषद का साधारण सम्मिलन निगम परिषद अध्यक्ष रवि जैन की अध्यक्षता में सोमवार 17 अगस्त को निगम परिषद हाल मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार, सांसद प्रतिनिधि शंभू अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अहिल्या पवार एवं परिषद सदस्यों की उपस्थिती में आरंभ ससम्मान राष्ट्रीत गीत वंदे मातरम से हुआ। तत्पश्चात नव नियुक्त एल्डरमेनों अर्जुन चौधरी, राजेश यादव, सचिन सोनी, हरीश देवलिया, श्रीमती प्रिया शर्मा, चेतन योगी, दिनेश साखला, संतोष वर्मा का स्वागत नेता सत्तापक्ष श्री सेन, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पवार के द्वारा किया गया।

 परिषद आरंभ कार्रवाई में सभापति श्री जैन की अनमुति से सचिव देवबाला पिपलोनिया ने कार्रवाई आरंभ करते हुए परिषद विचारण के लिए सम्मिलित विषयों को मान परिषद में रखा गया तथा सचिव द्वारा वाचन किया गया। जिसमें इन विष्यों पर सर्व सहमति से परिषद में स्वीकृति मिली

परिषद की विगत बैठक दिनांक 16.3.26 के कार्यवृत्त की पुष्टि की स्वीकृति, परिषद सदस्यों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों,महत्वपूर्ण पत्र व्यवहार के संबंध में,समितीयों व आयुक्त द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचा विमर्श पश्चात स्वीकृति,विद्युत व्यय कम करने के लिए म.प्र. अर्बन केप्टिव सौलर प्रोजेक्ट स्थापित मेयर इन काउंसिल से अनुशंसित प्रकरण स्वीकृति हेतु,आईएचपी द्वारा संचालित शहर मे जलप्रदाय का अनुबंध समाप्त करने हेतु मेयर इन काउंसिल से अनुशंसित प्रकरण स्वीकृति हेतु,वार्ड 23 कालानीबाग ए सेक्टर मे उद्यान का नाम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थापित कर उद्यान का नामकरण डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी रखने हेतु मेयर इन काउंसिल से अनुशंसित प्रकरण स्वीकृति हेतु, वार्ड 40 मे मॉ अहिल्या जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु मेयर इन काउंसिल से अनुशंसित प्रकरण मान परिषद में स्वीकृति हेतु विषय के साथ प्रस्ताव रखे गये जिसे सभापति के समक्ष परिषद द्वारा सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसी के साथ परिषद में मान. अध्यक्ष की अनुमति से रखे गये अन्य विषयों पर चर्चा उपरांत स्वीकृति मिली,

अन्य विषयों पर चर्चा

पार्षद सोनू परमार के द्वारा वार्ड में लाईट व्यवस्था को लेकर सुधार किए जाने, एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्रसिहं बैस के द्वारा वार्डो मे सफाई मित्रों की संख्या बढाये जाने, पार्षद बाली घोसी ने विगत 3 वर्षो मे किए गये पौधारोपण एवं उनके वार्ड मे किए जाने वाले पौधारोपण की जानकारी, एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत ने रोपे गये पौधों के लिए ट्रीगार्ड व्यवस्था हेतु निविदा अमंत्रण करने के संबंध में सुझाव दिए। सभापति श्री जैन ने ट्रीगार्ड क्रय व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को निविदा अमंत्रित करने के निर्देश दिए साथ ही किए गये प्रश्नों के उत्तर व चाही गई जानकारियों संबंधित अधिकारियों ने दी। 

नेता सत्तापक्ष श्री सेन ने अधिकारियों एवं परिषद सदस्यों से समन्वय कर कार्य संचालित करने तथा एमजी रोड चौडीकरण निर्माणाधिन कार्यो के पूर्ण होने की समयावधि की जानकारी परिषद मे ली,आयुक्त द्वारा एमजी रोड पर किए जा रहे कार्यो के पूर्ण विवरण के साथ सम्पूर्ण कार्य समाप्ति की अवधि 15 दिसम्बर 2026 की दी गई।

पार्षद अजय तोमर ने वार्डो में चल रहे निर्माण कार्यो व आवागमन के कारण सडक रिईस्टोरेशन कार्य के साथ बारिश के चलते हुए गड्डों को मिक्स मटेरयिल से भराव करने की मांग पर सभापति श्री जैन द्वारा संबंधित अधिकारी को उक्त समस्या के निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए, एमआईसी सदस्य गणेश पटेल के द्वारा वार्डो मे जिन स्थानों पर पक्की सडक नही हैं उन स्थानो पर मुरम, चुरी डलवाये जाने की मांग पर आयुक्त द्वारा व्यवस्था किए जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। सभापति ने आवश्यक्तानुसार अन्य वार्डो मे भी मुरम चुरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वीकृति लेकर निविदा अमंत्रित करने हेतु सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को निर्देशित किया। पार्षद डॉ.श्याम पटेल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल से चर्चा कर वार्ड में मुरम, चुरी डलवाये जाने के साथ ही अन्य विकास कार्य की मांग पर विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल के द्वारा बिना कोई भेदभाव से वार्ड में विकास कार्य करवाये जाने हेतु कहा। पार्षद श्रीमती रितु सवनेर के द्वारा शिक्षा उपकर की राशि से वार्ड मे अगंवाडी केन्द्र बनवाये जाने की मांग पर सभापति द्वारा संबंधित विभाग को प्रस्ताव दिए जाने हेतु निर्देशित किया वहीं आयुक्त ने उपकर की राशि से स्कुलों मे कराए गये निर्माण कार्यो की  जानकारी दी।

पार्षद श्रीमती दिव्या नितीन आहूजा के द्वारा वार्ड मे आउट सोर्स से सफाई मित्रों की संख्या बढाये जाने, भूपेश ठाकुर के द्वारा वार्ड मे रिईस्टोरेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, खुशबु निलेश वर्मा के द्वारा निगम में किराये पर लगाये गये वाहनों की जानकारी लिए जाने, राजा अकोदिया के द्वारा निगम द्वारा युनिक पोलों पर प्रचार प्रसार के व्यय की जानकारी एवं निधि प्रवीण वर्मा, महेश फुलेरी, विकास जाट,आलोक साहू के द्वारा भी वार्डो अपने अपने वार्डो की समस्याओं के साथ मान परिषद में संबंधित विभाग से जानकारी लिए जाने पर विभाग के अधिकारियों कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री श्री त्रिपाठी, जगदीश वर्मा, जितेन्द्र सिसोदिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, वाहन प्रभारी सुर्यप्रकाश तिवारी द्वारा प्रथक प्रथक प्रश्नों के ससम्मान उत्तर प्रस्तुत किए। साथ ही मैरीज गार्डनों से लिए जाने वाले संपत्तिकर की जानकारी परिषद सदस्यों द्वारा लिए जाने पर राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने विस्तृत रूप से जनकारी दी। नव नियुक्त एल्डरमेनों ने भी निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो में एक कदम ओर बढाने हेतु अपने सुझाव दिए। क्षिप्रा डेम से मांगलिया सडक पंचायत को दिए जाने वाले पानी पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए शहर में जुनियर रियासत के महाराज मल्हारराव की प्रतिमा विराजित के साथ सांसद निधि से किए जाने वाले कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु सांसद प्रतिनिधि शंभू अग्रवाल द्वारा सभापति को संबंधित विभाग को निर्देशित किए जाने हेतु कहा। एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्रसिंह बैस के द्वारा अपनी सेवा के 10 वर्ष पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित किए जाने की मांग सभापति से की गई सभापति द्वारा नियमानुसार प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। अंत में ससम्मान राष्ट्रगान कर परिषद सम्मिलन का समापन हुआ। सचिव श्रीमती पिपलोनिया ने सभी का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments