कांग्रेस के आरोप निराधार, तथ्यहीन और जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास – डॉ. रायसिंह सैंधव, मोहन सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के एजेंडे पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है – डॉ. रायसिंह सैंधव, कांग्रेस आरोपों की राजनीति कर रही है, तथ्यों की नहीं

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 




(देवास, दिनांक 27 जून 2026) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति और मुद्दा नहीं बचा है। पूरे देश में सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने और दुष्प्रचार फैलाने का षड्यंत्र रच रही है।

डॉ. सैंधव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार गरीब कल्याण, सुशासन और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, तब कांग्रेस झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और जानती है कि कांग्रेस के आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा कि विकास विरोधी मानसिकता रखने वाली कांग्रेस को मध्यप्रदेश की प्रगति और जनता का भाजपा सरकार पर बढ़ता विश्वास पच नहीं रहा है। मध्यप्रदेश की जनता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और विश्वास की इस यात्रा के साथ मजबूती से खड़ी है।

डॉ. सैंधव ने कहा कि "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।" मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का तथ्यात्मक जवाब स्वयं सामने आ चुका है। सार्वजनिक अभिलेखों और उपलब्ध तथ्यों से स्पष्ट है कि अधिकांश भूमि एवं संपत्तियाँ मुख्यमंत्री बनने से पहले की हैं तथा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

उन्होंने कहा कि जनहित, विकास और सुशासन के मार्ग पर अग्रसर मध्यप्रदेश को बदनाम करने के लिए फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार का जवाब जनता स्वयं देगी। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मजबूती से खड़ी है।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments