अंबेडकर जयंती पखवाड़े के रूप में मनाई : देवास में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित, बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास। भाजपा कार्यालय देवास में शनिवार को आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. सावन सोनकर ने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में मानवीय गरिमा के लिए सबसे बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा और आज पूरा देश बाबा साहब की वंदना करता है।



उन्होंने कहा कि बाबा साहब केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए प्रेरणा हैं। आज अनगिनत विद्वान, समाजशास्त्री और राजनीतिक चिंतक उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहब से जुड़े स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गणपत डाबी ने बताया कि बाबा साहब से जुड़े पांच प्रमुख स्थान—मध्यप्रदेश का महू, महाराष्ट्र का नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली और लंदन—को पंचतीर्थ का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि महू बाबा साहब की जन्मस्थली, नागपुर दीक्षा स्थली, मुंबई चैत्यभूमि, दिल्ली महापरिनिर्वाण स्थल तथा लंदन उनकी शिक्षा स्थली के रूप में देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। उन्होंने शोषितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया तथा अनुच्छेद 17 के जरिए अस्पृश्यता को समाप्त किया। श्रमिकों के हित में कार्य करते हुए उन्होंने कार्य के घंटे 12 से घटाकर 8 किए और न्यूनतम वेतन, भविष्य निधि जैसी व्यवस्थाओं का समर्थन किया।

महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति, शिक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहब ने संघर्ष किया। उनका मानना था कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” ही समाज परिवर्तन का मूल मंत्र है।

भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोगलिया ने सभी अतिथियों अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री कपिल पवार ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन प्रमोद डोगलिया ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार, जिला उपाध्यक्ष गोतमसिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री संजय दायमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राणा, मनीष दांगी। अजय तोमर मनोज गर्ग अजय चौहान ईश्वर परासिया , निरपेक्ष चौहान ऋषि सोलंकी राहुल गोस्वामी अजय गुनवदिया राहुल राठौर राजेश मालवीय प्रेम बालोदिया गणेश अटल जीतू, रवि सांगते, मालवीय सोनू चेतावलेसहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments