जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, आशीष शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के चुनाव उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गए। आयोजित साधारण सभा में विधायक आशीष शर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध चयन से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखा गया।



नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में अनिल सिकरवार एवं हेमेंद्र निगम, सचिव पद पर अनवर खान, कोषाध्यक्ष के रूप में विशाल शर्मा तथा संयुक्त सचिव के रूप में संदीप जाधव एवं निशा मालवीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में मेहसर अली, सुनील मालवीय, नफीस खान, अश्विनी जाधव, शुभम यादव एवं आयुष गगुरड़े को भी निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सतीश जोशी द्वारा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments