देवास में एल्डरमैन की घोषणा, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने दी शुभकामनाएं,बूथ क्रमांक 78 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण,प्रमोद डोंगलिया का जिला अध्यक्ष बनने पर किया पदभार ग्रहण , माना संगठन का आभार, भाजपा जिला अध्यक्ष सैंधव ने दी नवीन दायित्व की शुभकामनाएं ,

देवास में एल्डरमैन की घोषणा, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने दी शुभकामनाएं

देवास। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा देवास जिले की विभिन्न नगर परिषदों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की घोषणा किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

नगर परिषदवार एल्डरमैन के नाम इस प्रकार हैं—

नगर परिषद कन्नौद

मोहन कोठारी

विनोद मालवीय

विजय चौहान 

अशोक यादव

नगर परिषद खातेगांव

कैलाश साधु

लखनऊ डाबी

हरिप्रसाद मखवाना

मनोज बज

नगर परिषद बागली

उमेश मंडलोई

बंशीधर सिसोदिया

मोहन सिकरवार 

अनुराग गुप्ता 

नगर परिषद सतवास

अमित जोशी 

प्यारेलाल प्रजापत

दीपक राठौर

राजेंद्र यादव

नगर परिषद सोनकच्छ

राधेश्याम जगेश्वर 

नीतु रेकवार

दिलीप सोलंकी 

राकेश बारोड

नगर परिषद कांटाफोड़

सत्य नारायण तिवारी

अशोक बाथम

राजेश राठौर

शिवप्रसाद बिंजवा

नगर परिषद टोंकखुर्द

सुरेश अधिकारी 

राजेश वर्मा 

दिप्ती जैन

राकेश शर्मा

नगर परिषद हाटपिपलिया

विजय सिंह शक्तावत 

दुलीचंद कुंभकार 

नितिन तंवर

कपिल शर्मा 

नगर परिषद नेमावर

दिलीप व्यास

नरेश यादव

अनिल भदोरिया 

महेश गुर्जर

भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने संदेश में कहा कि सभी मनोनीत एल्डरमैन अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिलेभर में नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी जा रही है।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


बूथ क्रमांक 78 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण


देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण का श्रवण बूथ क्रमांक 78 पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया के निवास पर किया गया।

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की उपस्थिति में सभी ने एक साथ सुना।

इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी कपिल सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, बाबू यादव, अजब सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेशों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


प्रमोद डोंगलिया का जिला अध्यक्ष बनने पर किया पदभार ग्रहण , माना संगठन का आभार, भाजपा जिला अध्यक्ष सैंधव ने दी नवीन दायित्व की शुभकामनाएं 

 


देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने उद्बोधन में डोंगलिया को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग में प्रमोद डोंगलिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पुर्व जिला अध्यक्ष रायसिंह बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री राजेश यादव,मनीष सोलंकी, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मनोहर जाधव, वासुदेव परमार, भेरुलाल अटारिया, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, शुभम चौहान, अजब सिंह सेंधव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments