उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को रंगों के महापर्व होली की शुभकामनाएँ दी साथ ही कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने रंगों के पर्व होली की जिलेवासियों को दी बधाई

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

 


देवास, 02 मार्च 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलेवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है, जो हमें सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने जिलेवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करें।


कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने रंगों के पर्व होली की जिलेवासियों को दी बधाई

देवास, 02 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के नागरिकों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाए एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली  रंगों  औऱ खुशियों का त्यौहार है। होली का त्यौहार सभी मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।

Post a Comment

0 Comments