रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली के 74वें त्रिवार्षिक अधिवेशन का तीन दिवसीय भव्य आयोजन रविवार को देवास में संपन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिन जहाँ मंडल की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, वहीं कला और संस्कृति के अनूठे संगम ने देशभर से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।
अधिवेशन के जनसंपर्क प्रभारी उदय टाकलकर, अतुल मद्धव एवं शिरीष खड़ीकर ने संयुक्त रूप से विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन के अंतिम सत्र में सत्र 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जबलपुर के श्री दिलीप कुंभोजकर को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। स्थानीय स्तर पर हर्ष की लहर तब दौड़ गई जब देवास के श्री दीपक कर्पे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदों पर:
• प्रधान कार्यवाह: शेखर अमीन (रायपुर)
• कार्यवाह: प्रशांत बडवे (इंदौर)
• कोषाध्यक्ष: यशोवर्धन फाटक (इंदौर)
• महिला उपाध्यक्ष: पूनम कुलकर्णी (भोपाल)
• सह-कोषाध्यक्ष: नितिन कपिलेश्वरकर (बेलगाँव)
• मालवा विभागीय: सुनील धर्माधिकारी (इंदौर)
• विभागीय कार्यवाह: सर्वोत्तम जोशी (तेलंगाना) विजयी रहे।
निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शरयू वाघमारे ने
ट्रिब्यूनल सदस्य दिनेश शिंदे (बड़ौदा),प्रकाश कोरडे (देवास) एवं संजय कोटस्थाने के सहयोग से संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष सम्पन्न करवाई तथा निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कला दीर्घा बना आकर्षण का केंद्र:
अधिवेशन में इंदौर के ख्यात पक्षी प्रेमी डॉ. अरुण खेर द्वारा प्रदर्शित दुर्लभ कलाकृतियों ने दर्शकों को अचंभित कर दिया। डॉ. खेर ने पिस्ते और अंडे के छिलकों पर सूक्ष्म चित्रकारी कर अपनी अद्भुत कला का परिचय दिया। साथ ही, सागर की संध्या सरवटे की चित्रकारी की प्रदर्शनी को भी काफी सराहना मिली।
इन प्रदर्शनियों का शुभारंभ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन (ताई) के कर-कमलों द्वारा हुआ। ताई ने दोनों कलाकारों की कला की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे अधिवेशन की बड़ी उपलब्धि बताया।
देवास महाराष्ट्र समाज की प्रशंसा:
नवीन कार्यकारिणी के भव्य स्वागत के साथ ही देशभर से आए अतिथियों ने देवास की मेजबानी को सराहा। फरीदाबाद के
शांताराम राजे, लखनऊ के धनंजय मोघे और बिलासपुर के शैलेंद्र गोवर्धन आदि ने सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए महाराष्ट्र समाज, देवास के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष प्रशंसा की।



0 Comments