असमय वर्षा और आंधी से रबी फसलों को भारी नुकसान, सर्वे की मांग,भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 



देवास। जिले में विगत दो दिनों से हुई असमय वर्षा एवं तेज हवा-आंधी के कारण गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से जिले के किसान वर्ग पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि देवास जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में असमय वर्षा एवं तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी गेहूं एवं अन्य रबी फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में शासन द्वारा नियमानुसार फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।

जिला अध्यक्ष सैंधव ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों के हित में तत्काल सर्वे कार्य प्रारंभ कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक संबल मिल सके।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments