देवास शहर में महिलाओं के मंगल सूत्र लूटने की दो अलग-अलग सनसनीखेज वारदातें करने वाला अंतर-राज्यीय गिरोह 40 दिनों के अथक परिश्रम उपरांत गिरफ्तार

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


• देवास की दो वारदातों के साथ-साथ रतलाम में घटित    वारदात को भी देवास पुलिस ने किया ट्रेस

• तीनों वारदातों में लूटी गई गोल्ड चैन हुई शत प्रतिशत बरामद

•एक आरोपी को 1300 किमी दूर उड़ीसा के गंजम जिले से,अन्य दो आरोपियों को 500 किमी दूर गुजरात के सूरत से किया गिरफ्तार

•प्रारंभिक पूछताछ में देश के अलग अलग कौनों में गैंग द्वारा 50 से अधिक लूट के तथ्य आए सामन

•“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगे सीसीटीव्ही कैमरो के नेटवर्क ने निभाई अहम भूमिका

•40 पुलिसकर्मियों की चार अलग-अलग टीमों ने 40 दिन तक किए 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक

•देवास,रतलाम मे लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान इंदौर एवं उज्जैन मे भी किया था गैंग ने लूट का प्रयास


देवास :- दिनांक 08.01.2026 को फरियादिया रुकमणी शर्मा निवासी राधागंज द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पोते को किंडर स्कूल राधागंज, देवास से घर लेकर लौट रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली । उक्त घटनाक्रम को त्वरित संज्ञान में लेकर देवास पुलिस आरोपियों की तलाश में संलग्न हुई,इसी दौरान दिनांक 19.01.2026 को एक अन्य फरियादिया उषा नवरंगे मंदिर जाते समय चेन स्नैचिंग की शिकार हुई । दोनों घटनाओं पर थाना बैंक नोट प्रेस में क्रमशः अपराध क्रमांक 14/2026 एवं 35/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा चेन स्नैचिंग के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक(एल/आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में तत्कालीन थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी एवं थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्रीमति प्रीति कटारे के नेतृत्व में कुल 04 विशेष टीमों का गठन किया गया । विशेष टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के CCTV फुटेज चेक किये गये । "ऑपरेशन त्रिनेत्रम" में जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। लगभग 800 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली गई,तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का अंतर्राज्यीय स्तर पर पीछा करते हुए उड़ीसा एवं सूरत में दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चेन स्नैचिंग की घटनाएं करना स्वीकार किंया । आरोपियों द्वारा जिला रतलाम में भी दिनांक 18.01.2026 को चेन स्नैचिंग की घटना कारित की गई थी जिस पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 38/19.01.2026 का पंजीबद्ध है । आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।   

*जप्त सामग्रीः*- 02 सोने की चेन कीमत लगभग ₹ 4.50 लाख,सोने का पेंडेंट कीमत लगभग ₹ 60,000/-,02 मोटरसाईकल कीमत ₹ 90,000/-,मोबाईल फोन कीमत ₹ 45,000/- कुल मश्रुका कीमत ₹ 6,45,000/- का जप्त ।


*गिरफ्तार आरोपी*:- 

01.कान्हु चरण बधई पिता घनश्याम बधई उम्र 30 साल निवासी ग्राम झिटीकाबाड़ी पोस्ट खंडरु जिला गंजम उड़ीसा हाल मुकाम शांति मोहल्ला जिला सूरत(गुजरात) ।

02.धवल कुमार पारेख पिता दिनेश भाई पारेख उम्र 42 साल निवासी म.न 302 रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सयान सूरत(गुजरात) ।

03.रेखाबाई पति धवल कुमार पारेख उम्र 40 साल निवासी कृष्णा कॉम्पलेक्स फ्लेट क्रमांक बी 401 सूरत (गुजरात) ।


*आपराधिक रिकॉर्ड*:- 

01.धवल कुमार पारेख पिता दिनेश भाई पारेख उम्र 42 साल निवासी म.न 302 रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सयान सूरत(गुजरात) ।

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1. सुरत रेल्वे सूरत शहर 89/2014 379 भादवि

2. सुरत रेल्वे सूरत शहर 435/2015 379 भादवि

3. वांसदा नवसारी 38/2016 279,337,338 भादवि 177,184 मो.वि. एक्ट

4. वराछा रोड सूरत शहर 291/2019 4,5 (code 507)

5. बारदौली सूरत ग्रामीण 1147/2020 188,269 भादवि

6. खटोदरा सूरत शहर 1411/2021 114,379(A)(3) भादवि

7. अठवालाईंस सूरत शहर 582/2021 379 भादवि

8. रांडेर सूरट शहर 1494/2021 114,379(A)(3) भादवि

9. अडाजन सूरत शहर 577/2021 114,379(A)(3) भादवि

10. अडाजन सूरत शहर 967/2021 114,379(A)(3) भादवि

11. अडाजन सूरत शहर 992/2021 114,379(A)(3) भादवि

12. अडाजन सूरत शहर 997/2021 114,379(A)(3) भादवि

13. कतारगांव सूरत शहर 1251/2021 114,379(A)(3) भादवि

14. कतारगांव सूरत शहर 1228/2021 114,379(A)(3) भादवि

15. विद्यानगर आणंद 1118/2022 114,379(A)(3) भादवि

16. सीटी ए डीवीजन भरूच 823/2024 304(2),3(5) भा.न्या.सं.

17. अंकलेश्वर शहर भरूच 747/2024 304(2),54 भा.न्या.सं.

18. सीटी डी डीवीजन भरूच 99/2024 304(2),3(5) भा.न्या.सं.

19. गणदेवी नवसारी 57/2025 304(2),54 भा.न्या.सं.

20. मारवाड राजस्थान 184/2025 304(2),54 भा.न्या.सं.

21. चौपासानी हाउसिंग बोर्ड जिला जोधपुर सीटी पश्चिम राजस्थान 261/2025 304(2),333,111(2) भा.न्या.सं.

22. बैंक नोट प्रेस देवास 14/2026 309(6) भा.न्या.सं.

23. बैंक नोट प्रेस देवास 35/2026 309(6) भा.न्या.सं.

24. स्टेशन रोड रतलाम 38/2026 304(2) भा.न्या.सं.

02.कान्हु चरण बधई पिता घनश्याम बधई उम्र 30 साल निवासी ग्राम झिटीकाबाड़ी पोस्ट खंडरु जिला गंजम उड़ीसा हाल मुकाम शांति मोहल्ला जिला सूरत(गुजरात) ।

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1. सीटी ए डीवीजन भरूच 823/2024 304(2),3(5) भा.न्या.सं. 

2. अंकलेश्वर शहर भरूच 747/2024 304(2),54 भा.न्या.सं.

3. सीटी डी डीवीजन भरूच 99/2024 304(2),3(5) भा.न्या.सं.

4. गणदेवी नवसारी 57/2025 304(2),54 भा.न्या.सं. 

5. बैंक नोट प्रेस देवास 14/2026 309(6) भा.न्या.सं. 

6. बैंक नोट प्रेस देवास 35/2026 309(6) भा.न्या.सं.

7. स्टेशन रोड रतलाम 38/2026 304(2) भा.न्या.सं. 


*सराहनीय कार्य*:- उक्त  सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्रीमति प्रीति कटारे,थाना प्रभारी नाहर दरवाजा श्री अमित सोलंकी,उनि गोपाल चौधरी,राहुल परमार, गौरीशंकर यादव,कृष्णा सूर्यवंशी,सउनि ईश्वर सिंह मण्डलोई,कमल सिंह ठाकुर,प्रआर अशोक जोसवाल,कुलदीप सिकरवार,धर्मेन्द्र चित्तोड़िया,हिमांशु कुशवाह,आर दीपेन्द्र शर्मा,संदीप यादव,दीपक वर्मा,महिला आरक्षक मोनिका चौहान, सपना राजपूत,ज्योति कुमावत,लाड़कुंवर राजपूत,शिवानी कुशवाह थाना बैंक नोट प्रेस एवं इंचार्ज थाना प्रभारी पलसोरा श्री कौशिक मांझी,सउनि रमन कुमार सबारा,प्रआर प्रताप प्रधान,आर मरकंडा बेहरा थाना पलसोरा जिला गंजम (उड़ीसा),थाना ओलपद सूरत(गुजरात) से आर श्रवण भाई,अमृत जी,जय सिंह,गुलाब सिंह,भरत भाई,ओदा भाई एवं सायबर सेल देवास से प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान एवं मआर नैना खान की सराहनीय भूमिका रही  ।

Post a Comment

0 Comments