रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
• 02 पुलिस कर्मचारी केन्द्रीय गृहमंत्री, अति-उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष 2025 से सम्मानित
• 03 पुलिस कर्मचारी केन्द्रीय गृहमंत्री, उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष 2025 से सम्मानित
देवास - पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास पुलिस द्वारा निरन्तर अलग-अलग आयामों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में देवास जिले के लिये यह अत्यंत गौरव का विषय है कि जिला देवास पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिये केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक Ministry of Home Affairs द्वारा पुलिस एवं सुरक्षा बलों के कर्मियों को उनकी असाधारण, सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिये प्रदान किया जाता है।
केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक उन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने दीर्घ सेवाकाल में असाधारण निष्ठा, अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट योगदान दिया हो । वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक उन कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किया हो ।
*केन्द्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक – वर्ष 2025*
• श्री ईश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक 414
(तत्कालीन पदस्थापना – थाना सोनकच्छ, वर्तमान – पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास)
• श्री जगदीश चन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक 69
(पदस्थापना – पुलिस लाईन देवास)
*केन्द्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक – वर्ष 2025*
• श्री सचिन चौहान, प्रधान आरक्षक 802
(पदस्थापना – साइबर सेल देवास)
• श्री अभय सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक 594
(पदस्थापना – थाना यातायात देवास)
• श्री कुलदीप सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक 290
(पदस्थापना – थाना सोनकच्छ)
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं । उन्होने कहा कि “केन्द्रीय गृहमंत्री सेवा पदक प्राप्त करना अत्यंत सम्मान एवं गर्व का विषय है। यह पदक संबंधित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी न केवल देवास पुलिस बल्कि सम्पूर्ण पुलिस बल के लिये प्रेरणास्रोत हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये सभी भविष्य में भी इसी समर्पण एवं निष्ठा के साथ जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।”
*उक्त सराहनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने सम्पूर्ण देवास पुलिस परिवार की ओर से सभी सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा आशा व्यक्त की गई कि वे आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ करते रहने एवं जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया ।*
जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन
• *देवास पुलिस का नवाचार – प्रारंभ की गई रिवॉल्विंग ट्रॉफी प्रणाली ।*
• *25 मानकों के आधार पर माह में सर्वश्रैष्ठ प्रदर्शन करने वाले थानें को प्रदान की जायेगी रिवॉल्विंग ट्रॉफी,01 माह तक थानें रखी जाकर पुलिसकर्मियों को दैनिकरूप से करेगी प्रोत्साहित ।*
• *विगत 14 माह से देवास पुलिस द्वारा जारी थानों की मासिक रैंकिंग प्रणाली ने पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल,प्रतिस्पर्धा से प्रेरित होकर सभी थानो ने 2025 मे प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां ।*
• *सम्पूर्ण वर्ष 2025 में सर्वश्रैष्ठ प्रदर्शन करने पर थाना कन्नौद को प्रदान की गई रिवॉल्विंग ट्रॉफी ।*
• *माह दिसम्बर 2025 में थाना सिविल लाईन,अनुभाग देवास एवं माह जनवरी 2026 में थाना नेमावर एवं अनूभाग डीएसपी (एल-आर) ने प्राप्त किया प्रथम स्थान ।*
• *प्रधान आरक्षक 861 पवन पटेल थाना सिविल लाईन को माह दिसम्बर 2025 एवं निरीक्षक श्यामचन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली को माह जनवरी 2026 का देवास पुलिस का सर्वश्रैष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार दिया गया ।*
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा आज दिनांक 07.02.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम,समस्त एसडीओपी,समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।
उल्लेखनीय है कि माह नवम्बर 2024 से लगातार 14 माह से देवास पुलिस द्वारा थानों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रतिस्पर्धा जागृत कराने और मासिक रूप से 25 मानकों के आधार पर सटिक मूल्यांकन हेतु थानावार रैंकिंग प्रणाली की प्रक्रिया जारी की गई ।
इसी अनुक्रम में प्रतिमाह सर्वश्रैष्ठ थाना,अनुभाग,पुलिसकर्मी पुरस्कार विगत 14 माह से प्रदान किये जा रहे है । आज दिनांक 07.02.2026 को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण 2025 की समीक्षा की गई,जिसमें थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक श्री तहजीब काजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । *सम्पूर्ण वर्ष 2025 की कार्यवाही इस प्रकार हैः*-
1. कन्नौद
2. औद्योगिक क्षेत्र
3. सिविल लाईन
4. पीपलरावां
5. हाटपीपल्या
6. खातेगांव
7. विजयागंज मण्डी
8. बरोठा
9. बागली
10. भौरांसा
11. कोतवाली
12. नाहर दरवाजा
13. बैंक नोट प्रेस
14. सोनकच्छ
15. नेमावर
16. कांटाफोड़
17. हरणगांव
18. सतवास
19. टोंकखुर्द
20. उदयनगर
*इसी प्रकार पुरे वर्ष 2025 में अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-*
01.नगर पुलिस अधीक्षक देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
02.उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) ।
03.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ ।
04.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।
05.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद ।
अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानों का 25 पैरामीटर के आधार पर माह दिसम्बर 2025 में आंकलन किया गया । जिनकी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार हैः-*
1. सिविल लाईन
2. विजयागंज मण्डी
3. बरोठा
4. कन्नौद
5. नेमावर
6. औद्योगिक क्षेत्र
7. खातेगांव
8. कोतवाली
9. नाहर दरवाजा
10. हरणगांव
11. भौरांसा
12. बैंक नोट प्रेस
13. पीपलरावां
14. बागली
15. कांटाफोड़
16. सतवास
17. टोंकखुर्द
18. कमलापुर
19. हाटपीपल्या
20. सोनकच्छ
21. उदयनगर
*इसी प्रकार माह दिसम्बर 2025 की अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-*
01.नगर पुलिस अधीक्षक देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
02.उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) ।
03.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद ।
04.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ ।
05.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।
*अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानों का 25 पैरामीटर के आधार पर माह जनवरी 2026 में आंकलन किया गया । जिनकी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार हैः-*
1. नेमावर
2. विजयागंज मण्डी
3. बरोठा
4. उदयनगर
5. नाहर दरवाजा
6. बागली
7. भौरांसा
8. कन्नौद
9. हरणगांव
10. सिविल लाईन
11. पीपलरावां
12. सोनकच्छ
13. हाटपीपल्या
14. खातेगांव
15. सतवास
16. कांटाफोड़
17. कमलापुर
18. टोंकखुर्द
19. कोतवाली
20. औद्योगिक क्षेत्र
21. बैंक नोट प्रेस
*इसी प्रकार माह जनवरी 2026 की अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-*
1. उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) ।
2. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद ।
3. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।
4. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ ।
5. नगर पुलिस अधीक्षक देवास ।
माह दिसम्बर 2025 में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार के रुप में प्रधान आरक्षक 861 पवन पटेल को दिया गया । प्रधान आरक्षक 861 पवन पटेल द्वारा दिनांक 13.12.2025 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत नायरा पेट्रोल पंप के केशियर से ₹02 लाख की लूट के अपराध में प्रधान आरक्षक 861 पवन पटेल ने अत्यंत सजगता,तकनीकी दक्षता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए सीसीटीव्ही विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से मात्र 15 दिनों में प्रकरण का सफल खुलासा करने,04 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए "दिसंबर 2025" का "सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही माह जनवरी 2026 में सर्वश्रेष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार के रूप में निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा को दिया गया । निरीक्षक श्यामचन्द्र शर्मा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली के पद पर रहते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के पद पर रहते हुए आपके द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विभिन्न गंभीर अपराधों में अत्यंत सजगता, सूझबूझ एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए अवैध हथियारों की तस्करी के प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 06 देशी पिस्टल, 01 रिवॉल्वर, 01 देशी कट्टा एवं 03 जिंदा कारतूस जप्त करने, सूने मकानों में हुई 03 चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर 04 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत नाबालिग को गिरफ्तार करते हुए लगभग ₹10 लाख का चोरी गया मश्रुका बरामद करने एवं वर्ष 1996 के धोखाधड़ी प्रकरण में लगभग 30 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए "जनवरी 2026" का "सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*सभा के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की और इसी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ वर्ष 2026 में कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।*


0 Comments