रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय देवास में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री श्री चेतन कश्यप शामिल हुए। इस अवसर पर किसानों से संवाद कर बजट 2026 का चर्चा की गई।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री गोरव रणदीवे, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बजट को देश के विकास, उद्योग, किसान और आमजन के हित में बताया।
कार्यक्रम का संचालन कपिल पवार ने किया,तथा आभार दुर्गेश खिंची ने माना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजू खंडेलवाल, पुर्व महापौर शरद पाचनकर, महेश पाटीदार, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



0 Comments