रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव के नेतृत्व में आज भाजपा जिला कार्यालय देवास एवं बालगढ़ स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के प्रखर स्तंभ थे। विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा और मूल्य-आधारित राजनीति के माध्यम से अटल जी ने देश में विकास एवं सुशासन के एक नए युग की नींव रखी। उन्होंने लोकतंत्र को शोर नहीं, बल्कि संवाद की संस्कृति सिखाई। जनसेवा और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि चिमनाबाई स्कूल से लेकर बालगढ़ तक की सड़क का नाम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही बालगढ़ स्थित जहां अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित है, उस चौराहे को “अटल चौराहा” के नाम से जाना जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री विजय सिंह पवार, सुभाष शर्मा, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, ओम जोशी, प्रमोद डोगलिया, इंदर सिंह ठाकुर, मदन कहार, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, जुबेर लाला,राजा अकोदिया , अर्जुन चौधरी, दुर्गेश चिलोरिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।





0 Comments