रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। सोमवार को देवास पहुंचे भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भगवान परमार ने भाजपा कायार्लय पर अजा मोर्चा अजा मोर्चा की जिला बैठक ली। बैठक में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें सिस्टम से बाहर रखने की साजिश रची। उन्होंने कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वे जीवित रहे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया और दो बार चुनाव में हराया। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।
उन्हेांने कहा कि भाजपा ने आंबेडकर के पंच तीर्थ बनाए। भाजपा सरकार ने ही बाबा साहेब को मान सम्मान देते हुए उनके स्मारक बनवाए। उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के साथ बाबा साहेब को सम्मान देने के लिए कई कार्य भाजपा सरकार द्वारा किए गए हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहेब का अपमान किया है। पूर्व सांसद सुमेधानंद ने कहा कि भारत रत्न डॉ. आंबेडकर को सम्मान देने का काम भाजपा की सरकारों ने किया है, जबकि कांग्रेस तो दिखावा करती है। कहा कि इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस और नेहरू परिवार सदैव भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरोधी रहे हैं। यह वहीं परिवारवादी दल है जिन्होंने जीते जी तो बाबा साहब का अपमान किया ही।
जिस कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के उपचुनाव में हराने का कार्य किया। जिस कांग्रेस ने बाबा साहब को देश के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, जिस महान सपूत को कांग्रेस पार्टी ने भारत रत्न तक नहीं दिया, जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया, वो कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को इस पाखंड को बंद करना चाहिए। जब भी कोई बड़ा नेता जाता है, तो उनकी विरासतों को संजोया जाता है और उनकी स्मृतियां संजाई जाती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की एक भी स्थान पर स्मारक बनाने की अनुमति नहीं दी। बाबा साहब के जन्मस्थान महू को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का कार्य मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल दौरान हुआ था, और श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उसका उद्घाटन किया था।
कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तो भारत रत्न, पद्म भूषण या पद्मश्री नहीं दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव में हराने वाले नारायण काजरोलकर को 1970 में पद्म भूषण देकर सम्मानित किया। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की स्मृतियाँ बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
बैठक को भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गिरजे, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जिला महामंत्री राजेश यादव व मनीष सोलंकी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष संजय दायमा ने दिया। वहीं श्री खंडेलवाल व श्री यादव ने नवागत प्रदेशाध्यक्ष श्री परमार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि हम संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिला मंत्री राजेश यादव मनीष सोलंकी विजय सिंह पवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय दायमा, संतोष पंचोली,पंकज घारु, विजेंद्र राणा, संतोष पंचोली, जिला महामंत्री मनीष दांगी सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



0 Comments