सरदार पटेल अखंड भारत के प्रणेता वहीं श्रीमती गांधी देश की एकता और अखंडता की पक्षधर, शहर कांग्रेस ने मनाई श्री मति इंदिरा जी की पुण्य तिथि व सरदार पटेल की जयंती

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स       


                 

देवास / जहां श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने को लेकर को काम करते हुए अपनी शहादत दी वही कांग्रेस के कद्दार नेता देश के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार पटेल ने देश को एक कर अखंड भारत की स्थापना में अपना योगदान दिया   दोनों ही नेताओं ने देश के लिए जो योगदान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता उनका समर्पण उनका त्याग इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है जो हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।                                                 

आज के दिन हम संकल्प ले की हम इन दोनों नेताओं के बताएं मार्ग पर चलकर देश को एक रखकर एक माला में पीरोकर मजबूत बनाएंगे।                        

उक्त विचार पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम पूर्व महापौर रेखा वर्मा प्रदीप चौधरी राजेंद्र मालवीय भगवान सिंह चावड़ा ज्ञान सिंह दरबार गुरु चरण सलूजा पोप सिंह परिहार विश्वजीत सिंह चौहान  सहित वक्ताओं ने में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।                                              

सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गौतम ने श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पश्चात दो मिनट का मोन रख दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना।                                   

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम मुकाती विक्रम पटेल श्री राम कुमावत, नजर शेख रोशन रायकवार कल्याण सिंह पवार राजेश राठौर  शाहजी हाशमी उमेश झवर गोवर्धन देसाई ईशान राणा मनोज हेतवाल निलेश वर्मा वसीम हुसैन गोवर्धन देसाई रूपेश कल्याने डॉ मुन्ना सरकार नंदकिशोर पोरवाल मदनलाल जेठवा  शाहिद मोदी पंकज धारू नीरज ना गर योगेंद्र भारती जय प्रकाश मालवी प्रेम पटेल राकेश पाटीदार गजेंद्र तोमर हारिश गजधर गोलू हाजी वीरेंद्र परदेसी अजय सिंह राजोदा सुजीत सांगते मोनू चौहान इरफान कुरैशी ईश्वर हरोडे  कुड्डूस शेख नईम अहमद इरफान कुरैशी दीपेश हेरोडे राजेंद्र बेदी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर प्रेम पटेल मोनू चौहान राजेश डोडिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments