पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के प्रसार के लिए आज नगर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एमजी रोड पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की नई व्यवस्था को और सरल व पारदर्शी बनाया है, जिससे छोटे व्यापारियों को टैक्स प्रक्रिया में आसानी होगी और ग्राहकों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई प्रणाली से डिजिटल बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट की प्रक्रिया और तेज होगी, जिससे कारोबारियों की जीएसटी बचत बढ़ेगी और कर भुगतान की जटिलता कम होगी।
इसी के साथ व्यापारियों को गुलाब के फूल भेंट किए। उन्होंने व्यापारियों से पूछा कि नई जीएसटी व्यवस्था कैसी है? इस पर व्यापारियों ने इसे व्यवस्थित करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। वहीं जिलाध्यक्ष सेंधव ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे जीएसटी की नई व्यवस्था का पालन करें और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने से न केवल स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। कार्यक्रम में व्यापारियों को नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग और इनवॉइसिंग की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर महामंत्री नवीन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, देवेंद्र नवगोत्री, शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, नीतू यादव अजय पहाड़िया, भरत व्यास, हिमांशु राजोले, सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी
बूथ स्तर तक सुनाई जाएगी प्रधानमंत्री की बात
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 सितंबर को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और मन की बात कार्यक्रम प्रभारियों को विशेष संदेश जारी कर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव देवास के बूथ क्र. 183 भाजपा कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। जिलाध्यक्ष सेंधव ने कहा कि हर बूथ पर कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाए और उसकी रिपोर्टिंग संगठन एप पर 100 प्रतिशत अपलोड की जाए। उन्होंने सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से आज ही बूथ स्तर तक समन्वय बनाकर रिपोर्टिंग एवं अपलोडिंग की कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया। भाजपा देवास संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री की मन की बात को प्रत्येक बूथ और मंडल में पूरी भागीदारी के साथ सुना जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी





0 Comments