भाजपा श्रीमंत महाराजा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, बडी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 


देवास।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  भाजपा श्रीमंत महाराजा मंडल द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विधायक गायत्री राजे पवार के नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लिया। 

मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया ने जानकारी दी कि यात्रा का शुभारंभ इटावा से उप यात्रा के रूप में हुआ, जो यूनियन बैंक स्टेशन रोड पर अन्य तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर मंडल के सभी वार्डों में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल हुए, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। 
  

इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, मंडल प्रभारी सचिन जोशी, कार्यक्रम प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बै, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, वरिष्ठ नेता मिलिंद सोलंकी, मनोज राय, संकेत राय, पार्षद विकास जाट, भूपेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया,  महामंत्री  रणदीप मल्होत्रा,हिमांशु राजोले उपाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा, संदीप रायकवार, यश ठाकुर, नगरमंत्री संदीप बिजवा, अर्चना शर्मा, गगन सोलंकी, निलेश मालवीय, लोकेश शर्मा, सुरेश टिकोलिया, माया तिवारी, गुणपाल सिंह पवार, जितेंद्र जायसवाल, अभिषेक गोस्वामी श्रीकांत खरे, विधान अग्रवाल, गोविंद ठाकुर, अर्जुन, धमेंद्र चंदेल, सत्यनारायण संघवी, मुकेश सोनी, रोहन श्रीवास्तव, फरहान, रमेश कलथिया, सचिन सिलोदिया, राहुल गडूनिया, सचिन भौंसले, जीवन सिंग, गुड्डू भिलाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। यात्रा को सफल बनाने में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त जानकारी मंडल महामंत्री रणदीप मल्होत्रा ने दी।

Post a Comment

0 Comments