पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देवास में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने हाटपीपल्या विधानसभा के शिप्रा मंडल द्वारा ग्राम चंदाना से बैरागढ़ तक आयोजित इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री विश्वाश उपाध्याय, श्री ओम जोशी, श्री बलराम चौधरी, श्री वरुण चौधरी, श्री कपिल सिंह पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस भव्य कार्यक्रम में भारत माता का गरिमामय पूजन किया गया, और तिरंगे की शान में सड़कें पूरी तरह रंगीन हो उठीं। पूरे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम की गहन भावना महसूस की गई, जहां हर कदम पर भारत माता की जयकार गूंजती रही।
इस भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे इलाके को वीरता और सम्मान से सजाया, जिससे उपस्थित जनों के दिलों में देशभक्ति का उत्साह और बढ़ गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत चापड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी भाजपा जिलाध्यक्ष सेंधव ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रप्रेम के महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाएँ और देश के प्रति अपनी निष्ठा को नए उत्साह के साथ प्रकट करें। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments