पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 79वां स्वतंत्रता दिवस भाजपा जिला कार्यालय देवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है।
देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, आज हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, हमें संगठन और समाज के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। सेंधव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा, संगठन और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना है और इसी दिशा में हम सबको मिलकर काम करना है। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, ओम जोशी, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगोत्री, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा, मनोहर जाधव, भारत सिंह पटलावदा, हरीश देवलिया, नवीन सुरेश सिलोदिया, श्रीमती मधु शर्मा, शुभम चैहान धर्मेन्द्र बैस, विजय सिंह पवार, बाबू यादव, अजय पडियार, तनय चौधरी, धर्मेन्द्र चंदेल, विनिता व्यास, माया तिवारी, संजय आचार्य, नीतु जाधव, उषा पुराणिक, बबीता रणावत, पुष्पलला सोनगरा, अर्चना शर्मा, सारिका राय, मीना भवालकर, विभा दुबे, हिना राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
कुशाभाऊ ठाकरे एवं अटल जी को याद किया
भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ श्रद्धांजलि एवं पौधा वितरण कार्यक्रम
देवास। भाजपा जिला कार्यालय देवास में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री सेंधव ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे का संगठन निर्माण और अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव भारतीय राजनीति में आदर्श की तरह है। दोनों ही महान नेताओं का त्याग, संघर्ष और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। माल्यार्पण के बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा भी है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, भरत चौधरी, मनीष सेन, जुगनू गोस्वामी, गणेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह बेस, विजय सिंह पवार, श्रीमती मधु शर्मा, सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, नवीन सिंह सोलंकी, वासुदेव परमार, सुभाष मंडलोई, बजरंगलाल बैरवा सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments