चंद्रशेखर आजाद के जीवन से युवा ले प्रेरणा । शहर कांग्रेस ने मनाई जयंती

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास / चंद्रशेखर आजाद ने बचपन में अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार देखें तभी उनके बाल मन में अंग्रेजी हुकूमत के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया था जैसे-जैसे वे युवावस्था की ओर बड़े अंग्रेजों के अत्याचारों ने उन्हें ओर आंदोलित किया इसी का परिणाम रहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई शुरू की और अपनी शहादत दी।      


आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनके लिए हमेशा देश और देश के लोग पहले रहे हैं। उक्त विचार एमजी हॉस्पिटल तिराहे पर लगी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापोर रेखा वर्मा ने व्यक्त किए इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम संकल्प ले की हम आजाद के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार संजय रैकवार ने माना।       

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा नजर शेख ज्ञान सिंह दरबार इम्तियाज सिद्दीकी संतोष मोदी जाकिर उल्ला  शेख पंकज वर्मा इम्तियाज शेख भल्लू  राहुल पवार डॉ रितेश शर्मा हिम्मत सिंह चावड़ा लुकमान अली  डा मुन्ना सरकार प्रहलाद मिस्त्री कमल मुकाती वीरेंद्र सिंह ठाकुर छोटू सिंह गुर्जर प्रतीक पंडित मनोज नायक मिर्जा कदीर बैग प्रतीक शर्मा राकेश पाटीदार मुरलीधर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन् उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments