भाजपा ने किया कारगिल विजय दिवस की संध्या पर वीरों को नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। कारगिल विजय दिवस की संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सयाजी द्वार पर एक श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया गया, साथ ही क्षेत्र में निवासरत पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उन्हें उनके योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मोमबत्तियाँ जलाकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी जनों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को याद किया और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में एकजुट होकर देश सेवा के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैन्य शौर्य का प्रतीक है। हम उन वीरों के सदैव ऋणी रहेंगे जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की। यह दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र के लिए हर परिस्थिति में समर्पित रहें और सैनिकों के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाएं।

समारोह में विशेष रूप से दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव, रवि जैन, रायसिंह सेंधव, ओम जोशी, भरत चौधरी, मनोहर जाधव, सुरेश सालोदिया, शुभ चौहान, दीपक बैरागी, मिलिंद जाधव, दुर्गेश चिल्लोरिया, भरत व्यास, मुकेश मोदी, यशवंत तिवारी, संदीप रामटेके, राहुल गोस्वामी, धीरेन्द्र दवे, अमित डेविड, आनंद चौधरी, मधु शर्मा, जुगनू गोस्वामी, नीतू जाधव, अजय सेंधव, आलोक साहू, कुशल राठौर, शरद चंद्रावत, रूपेश चौरसिया, अजय पहाड़िया, सोन झाला, विजय सिंह पवार, दीपक अकोदिया, राहुल कौशल, आकाश यादव और राजू सोनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री दुर्गेश चिल्लोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments