देवास ने स्वच्छता में रचा इतिहास, 17 जुलाई राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होगा नगर निगम देवास

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। नगर पालिक निगम देवास को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में फाइव स्टार रेटिंग में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त हुआ। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, भरत चौधरी द्वारा समस्त शहरवासियों सहित नगर निगम की स्वच्छ भारत टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर निगम कार्यालय, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस के नेतृत्व में समस्त दरोगाओं, स्वा. अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, सफाई मित्रों के साथ भव्य आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा अपने संदेश में कहा कि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नगर निगम देवास के इतिहास में प्रथम बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होने की स्वर्णिम उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से हमारे शहर का नाम संपूर्ण देश में रोशन होकर हमारे लिये गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में शहर के नागरिकों के साथ ही मीडिया साथियों का भी रचनात्मक सहयोग मिलने पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई महापौर ने नगर निगम की स्वच्छ भारत की टीम, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, सफाई मित्रों, दरोगाओं को हार्दिक शुुभकामनाए प्रेषित की गई। निगम कार्यालय में सफाई दरोगाओं एवं सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। अ.भा.स.म.ट्रेड यूनियन शहर अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी, चेयरमेन का स्वागत किया गया। निगम महापौर एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, लोकराज गिल्लोरे, राजेश गोसर, राजकुमार कल्याणे, विजय आदिवाल, प्रवीण सांगते, विकास बंजारे, बसंत कल्याणे, मंगल धारू, महेश लोट, रितेश सांगते, रईस खान, राजू गौसर, विकास सिहोते, कैलाश सोलंकी, धीरज खत्री, भारत सिहोते, उमेश सांगते, दिनेश हंस, संजय लोट, ऋषि निगम, जय बंजारे, सुमित बाली, आमिन शेख, अबरार खान, जितेन्द्र डुमाने, शेखर पंवार, स्वास्थ्य निरीक्षक विजय सांगते, प्रवीण खरे, अनूप सांगते, रवि गोईनार, भूषण पंवार, स्वच्छ भारत मिशन टीम से अरूण तोमर, शहनवाज शेख, परवेज पटेल, अभिषेक पंवार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments