भाजपा जिला अध्यक्ष का जन्मदिवस पर आव्हान एक पेड़ मां के नाम से लगावे

रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास।  भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव का 1 जुलाई को जन्म दिवस है। सैंधव ने पृकृति की सुरक्षा हेतु एक पेड़ मां के नाम से लगाने का आव्हान किया।

सैंधव ने कहा कि पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

जन्मदिवस पर श्री सैंधव सुबह 07 बजे अपने मुखर्जी नगर स्थित गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी से  मिलेंगे, सुबह 8:00 बजे माता टेकरी पर पहुंच कर मां चामुंडा देवी एवं तुलजा भवानी की पूजा अर्चना कर शख द्वार पर एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे। इसके बाद सुबह 09 बजे शीलनाथ धुनि पहुंच कर पूजा अर्चना करेंगे तथा यहां पर भी पौधा रोपण करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे राजकुमार ठाकुर मित्र मंडल द्वारा राजोदा की  पहाड़ी पर पौधारोपण करेंगे इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे अहमदाबाद विमान हादसे में जान गवाने वाले की स्मृति में पौधारोपण एवं उनकी आत्मा शांति हेतु वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ जनों का को भोजन कराएंगे इसके पश्चात 11:30 बजे भाजपा कार्यालय देवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करेंगे इसके बाद कार्यकर्ता , पदाधिकारी,स्नेहजनों एवं नागरिकों से भेंट करेंगे उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments