ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में भाजपा सीनियर मण्डल ने निकाली तिरंगा यात्रा

पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स 

देवास। माँ तुलजा भवानी सीनियर मंडल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली गई। मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगौत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत ज्योतिबा फुले चौराहा माली पुरा से हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वीर सावरकर चौराहा विकास नगर पहुंचकर सम्पन्न हुई। 


जहां वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार के साथ शामिल हुए। 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधानसभा संयोजक ओम जोशी, पार्षद गणेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह बैस, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, पार्षद अजय पडियार, नितिन आहूजा, रामचंद्र पटेल, राजा अकोदिया, मुकेश मोदी, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, आलोक साहू, अजय तोमर, गोपाल खत्री, पूर्व पार्षद यशवंत हरोडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज डोडिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू जाधव, हीना राठौर, प्रमिजा चौधरी, मोनिका शर्मा, महामंत्री नयन कानूनगो, दुर्गेश चिल्लोरिया, राजू सोनी, आकाश यादव, हरिओम पटेल, हरिओम माली, अंशुल चौधरी, प्रतीक सोलंकी, योगेश शर्मा, सैनिक चंद्रप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments