पंडित रघुनंदन समाधिया : प्रधान संपादक : मां भगवती टाइम्स
देवास। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में तथा आमजन में देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से देवास विधानसभा के श्री सद्गुरु शीलनाथ मण्डल ने विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नगर अध्यक्ष शुभम चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। यात्रा में मुख्य रूप से सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है।
यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। यह केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का एक संकल्प है और इस पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के माथे का सिंदूर उजाड़ा था। ऑपरेशन सिंदूर ने उन बहन बेटियों को न्याय दिलवाया है।
तिरंगा यात्रा के दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान सैनिकों का साफा बांधकर सम्मान किया। अंत में भारत माता की आरती की गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, देवास विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, भारत चौधरी, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, अर्जुन यादव, जुगनू गोस्वामी, सचिन जोशी, नवीन सोलंकी, संतोष पंचोली, अजय सेंधव, भरत व्यास, सुरेश सिलोदिया, अजय पहाडिया, मनीष दांगी, सोनू झाला सहित बडी संख्या में देशभक्त उपस्थित थे।
0 Comments